• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल संस्थन जीएम के आवास पर सीबीआई छापा

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Raid

Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जलकल विभाग के जीएम नीरज गौड़ के आवास पर गुरुवार की रात सीबीआई ने छापा (Raid) मारा। बंद कमरे में उनसे पूछताछ की गई। जिले के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक पूरा मामला एनएचएआई से जुड़ा हुआ है। बेनाझाबर स्थित जलकल के पीछे ही जलकल (जल संस्थान) के जीएम का बंगला है।

गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम स्वरूप नगर थाने पहुंची। यहां से पुलिस के साथ रात 11 बजे  जल संस्थान के महाप्रबंधक  के आवास पर पहुंची। पुलिस ने बंगले को चारों तरफ से घेर लिया।

सीबीआई सीधे बंगले के भीतर गई और नीरज गौड़ को परिवार के सभी सदस्यों से अलग एक कमरे में ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। टीम ने बंगले पर रखे कई दस्तावेज भी खंगाले। मोबाइल अलग रखवा दिया था ताकि किसी से संपर्क न हो सके। कई दस्तावेज और कागजात भी सीबीआई ने जब्त किए हैं। 3 घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई।

एक उच्चाधिकारी ने बताया कि लगभग 10 साल पहले नीरज गौड़ एनएचएआई में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात थे। इनके पास गया से लेकर वाराणसी तक का कार्यभार था। उसी दौरान के किसी मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक करीब 10 साल पहले नीरज गौड़ की एनएचएआई के प्रोजेक्ट विंग में वाराणसी डिवीजन में तैनाती थी। जीएम पर करीब 30 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। इस संबंध में ही सीबीआई ने देर रात जीएम के घर पर छापा मारा।

कानपुर जलकल जीएम के तौर पर नीरज गौड़ की तैनाती वर्ष-2020 में हुई थी। नीरज गौड़ कानपुर से पहले लखनऊ जलकल में बतौर जीएम पोस्टेड थे। सूत्रों के मुताबिक 4 लेन हाईवे निर्माण में 200 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया गया था। इसमें कई अधिकारियों पर भी गाज गिर चुकी है।

इस मामले में जलकल जीएम का भी शामिल होना बताया जा रहा है। सीबीआई की टीम ने कानपुर से पहले उनके लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की थी। जहां से उनके बेटे से पूछताछ के बाद कानपुर स्थित आवास के बारे में पता चला था।

Tags: CBI Raidcrime newskanpur news
Previous Post

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

Next Post

UP Board Paper Leak मामले में आठ और गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

13/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

13/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, कल हो सकता है अंतिम संस्कार

13/05/2026
Next Post

UP Board Paper Leak मामले में आठ और गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

sn bose

Google ने Doodle बनाकर वैज्ञानिक एसएन बोस को किया याद

04/06/2022

Amazon दे रहा है हैंडबैग्स, बैगपैक्स और स्ट्रॉलीज पर 70% तक की भारी छूट

20/10/2020
Illegal Property Attachment

कुख्यात अपराधी अमरपाल की साढ़े छह लाख रूपये की अवैध संपत्ति कुर्क

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version