• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

Writer D by Writer D
17/04/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Durgessh Pathak

Durgessh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के गुजरात सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक (Durgessh Pathak) के घर सीबीआई की ओर से छापेमारी की गई। सीबीआई ने कल इस मामले में एक केस दर्ज किया था। उन पर विदेशी फंडिंग (FCRA) से मामला जुड़ा है। सीबीआई की छापेमारी को लेकर AAP ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है। वह AAP को खत्म करने पर हर हथकंडा अपना रही है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज गुरुवार को विदेशी चंदा नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक (Durgessh Pathak) के परिसरों की तलाशी ली। करीब 3 घंटे तक छापेमारी करने के बाद सीबीआई की टीम घर से निकल गई है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (Foreign Contribution Regulation Act) के कथित उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस छापेमारी पर नाराजगी दिखाते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई। गुजरात में AAP ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों में बीजेपी को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।”

मूक-बधिर दलित बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाया

इसी तरह राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं मिल रहा है। गुजरात में बीजेपी की हालत पतली है जैसे ही दुर्गेश पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए सीबाआई भेज दी।

मनीष सिसोदिया ने भी इस छापेमारी की निंदा की है। उन्होंने X पर अपने पोस्ट में कहा, “गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर CBI की रेड पड़ गई। ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साजिश है। बीजेपी जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है, और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है। डर की गूंज, CBI की दस्तक के तौर पर साफ सुनाई दे रही है।”

Tags: aapdelhi newsDurgessh Pathak
Previous Post

मूक-बधिर दलित बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाया

Next Post

सेना का जवान राजौरी से गिरफ्तार, यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को दी थी ट्रेनिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post
Grenade Attack

सेना का जवान राजौरी से गिरफ्तार, यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को दी थी ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें

murder

अवैध संबंध चलते हुई थी बूथ अध्यक्ष के बेटे की हत्या, तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार

18/10/2020
Cannes Film Festival

अभिनेता राहुल रॉय पूरे परिवार समेत हुए कोरोना पॉजिटिव

14/04/2021
Molests

सिपाही ने किया यौन शोषण, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version