• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनुसूचित छात्रों की छात्रवृत्ति बजट को केंद्र ने किया पांच गुना : पासी

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
suresh pasi

suresh pasi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने रविवार को कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बजट को पांच गुना बढाकर 59,048 करोड़ की धनराशि जारी की है।

श्री पासी ने पत्रकारो से कहा कि योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रयास में लगी है। अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को हाईस्कूल के बाद उच्चतर व तकनीकी शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृति के तौर पर 59,048 करोड़ रुपये जारी करने का कार्य केंद्र सरकार ने किया गया है। इस बजट को जारी करने के बाद केंद्र की हिस्सेदारी अब छात्रवृत्ति में बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है जबकि राज्य 40 प्रतिशत का योगदान करेंगे। इस छात्रवृत्ति से अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ मिलेगा।

वांछित इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों को शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए गरीब से गरीब परिवारों के 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को अपनी इच्छानुसार उच्चतर शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामित करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। इस स्कीम के अन्तर्गत छात्रों का वित्तीय सहायता का आहरण डीबीटी मोड के माध्यम से किया जायेगा। यह छात्रवृत्ति की स्कीम सुदृढ़ सुरक्षा उपायों के साथ आनलाइन प्लेटफार्म पर संचालित की जायेगी। वर्ष 2021-22 से प्रारम्भ करते हुए इस स्कीम में केन्द्र का 60 प्रतिशत अंश छात्रों के बैंक खातों में सीधे जारी किया जायेगा।

जर्जर किसान सहकारी चीनी मिल की स्थिति पर पत्रकारों के द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सुलतानपुर सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि निश्चित और बहुत जल्द होगी। हम इसके लिए निरन्तर प्रयासरत है। श्री पासी ने सपा- बसपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों के समय दर्जनों चीनी मिल बन्द होने के बाद अपनों को औने पौने दाम में बेंच दी गयी। हमारी सरकार जांच कर रही है दोषियों व भ्रष्टाचारियों को बख्शा नही जायेगा।

मानव तस्कर के चंगुल से एसएसबी और मानव सेवा संस्थान ने नाबालिक बच्चे को छुड़ाया

उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने निर्णय किया है कि अब जो भी नई चीनी मिले बन रही है या बनेगी उसमें पावर प्लांट, डिस्टिलरी, एथेनाल व चीनी का उत्पादन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों ने किसानों का गन्ना भुगतान न करके किसानों की कमर तोड़ दी थी। हमारी सरकार ने साढ़े तीन सालों में पिछला बकाया सहित अब तक 1 लाख 11 हजार करोड़ रूपये गन्ना किसानों का भुगतान किया है।

Tags: Suresh Pasiup news
Previous Post

वांछित इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

Next Post

कोरोना वैक्सीन पर विपक्ष के दुष्प्रचार दूर करें भाजपा कार्यकर्ता : सुशील

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Next Post
susheel modi

कोरोना वैक्सीन पर विपक्ष के दुष्प्रचार दूर करें भाजपा कार्यकर्ता : सुशील

यह भी पढ़ें

राज कुंद्रा की बढ़ी मुशिकलें, शिकायत करने थाने पहुंची शर्लिन

14/10/2021
सर्दियों में बढ़ जाती हैं कार की दिक्कतें, जानें जरूरी मेंटेनेंस टिप्स

ठंड में कार देती है धोखा? ऐसे रखें उसे फिट

06/12/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version