• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र ने नहीं दी कोरोना वैक्सीन तो हम फ्री में उपलब्ध कराएंगे: केजरीवाल

Desk by Desk
13/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार कोरोना की वैक्सीन फ्री में उपलब्ध नहीं कराएगी तो दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।

केजरीवाल ने कहा कि, मुझे खुशी है कि 16 तारीख से दिल्ली में वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले इसे कोरोना वॉरियर्स को दिया जाएगा। मैं अपील करता हूं कि इसके बारे में भ्रांतियां न फैलाएं। केंद्र सरकार और वैज्ञानिकों ने सभी प्रोटोकॉल ध्यान में रखकर दवाई उपलब्ध कराई है इसलिए इस पर कोई शंका नहीं होनी चाहिए।

मैंने केंद्र सरकार से अपील की थी कि पूरे देश में सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाए। हम देखते हैं कि वो इस पर क्या फैसला लेते हैं। अगर केंद्र सरकार मुफ्त में नहीं करती है तो जरूरत पड़ने पर हम लोग दिल्ली के लिए ये वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करवाएंगे: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल https://t.co/XNqFYocRE3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2021

केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने केंद्र सरकार से अपील की थी कि पूरे देश में सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाए। हम देखते हैं कि वह इस पर क्या फैसला लेते हैं। अगर केंद्र सरकार मुफ्त में नहीं करती है तो जरूरत पड़ने पर हम लोग दिल्ली के लिए ये वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करवाएंगे।

इंडिगो मैनेजर की हत्या : चढ़ा बिहार का सियासी पारा, विपक्ष बोला-‘महाजंगलराज के महाराजा इस्तीफा दो’

बता दें कि दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यहां लोगों के टीकाकरण के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। जहां एक दिन में करीब 300 लोगों को टीका लगाया जा सकता है। अस्पताल में एक इमारत की दूसरी मंजिल को पूरी तरह टीकाकरण कार्यक्रम के लिए आरक्षित रखा गया है।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 जनवरी को अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यहां सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काफी बड़े स्थान पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां निरीक्षण कक्ष में एक समय में करीब 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन सेंटर है।

टीकाकरण कार्यक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए अस्पताल के सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक कोरोना के टीके अस्पताल पहुंच जाएंगे।

Tags: Arvind Kejriwalcorona cases in delhicorona cases in indiaCorona vaccineCoronaviruscoronavirus vaccineDelhi Hindi Samachardelhi newsdelhi news in hindiLatest Delhi News in Hindiकोरोना वैक्सीनदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाललोकनायक अस्पताल
Previous Post

कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए सदस्यों ने ली शपथ

Next Post

बॉलिवुड की गायक जोड़ी सचिन-जिगर का नया गाना हीरा हुआ रिलीज़

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Sachin Jigar

बॉलिवुड की गायक जोड़ी सचिन-जिगर का नया गाना हीरा हुआ रिलीज़

यह भी पढ़ें

जिपं अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी कमल दोहरे ने मारी बाजी, जनता ने दी बधाई

04/07/2021
Pig Kidney

छह महीने से शख्स पेट दर्द से था पीड़ित, एक्सरे देख डॉक्टरों के उड़ गए होश

19/10/2021
Palmistry

अंगूठा बताएगा जीवन में जल्द आने वाला है राजयोग

13/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version