• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चैत्र नवरात्रि: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

Writer D by Writer D
29/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shardiya Navratri

Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दो अप्रैल को शुरू हो रही है। इसी दिन से नवसंवत्सर 2079 भी शुरू होगा। नवरात्र (Chaitra Navratri)  शुरू होने के साथ ही घट स्थापना होगी और नौ दिन तक पूरे विधि विधान के साथ मातृ पूजा का क्रम रहेगा।

शक्तिपीठों पर घट स्थापना के साथ जवारे बोए जाएंगे, विविध व्रत-अनुष्ठान होंगे। नवरात्र समापन पर इन जवारों का विधि-विधान से सरोवर में विसर्जन किया जाएगा।

ज्योतिर्विद डॉ. अलकनंदा शर्मा ने बताया कि इस साल चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और जिनका समापन 11 अप्रैल को होगा। अबकी चैत्र नवरात्र का आरंभ शनिवार को हो रहा है। इस बार मां दुर्गा का आगमन अश्व यानी घोड़े पर हो रहा है।

इस चैत्र नवरात्र में बन रहे है 4 शुभ योग, भक्तों को प्राप्त होगा दोगुना फल

चैत्र नवरात्र की नवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा जो इस बार 10 अप्रैल को है। नवरात्र की प्रतिपदा पर दो अप्रैल को घटस्थपना का शुभ मुहूर्त सुबह 8.05 बजे से 8.30 तक श्रेष्ठ माना गया है।

देवीभागवत पुराण में जिक्र किया गया है कि ‘शशि सूर्य गजरुढ़ा शनिभौमै तुरंगमे, गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता’, इस श्लोक में सप्ताह के सातों दिनों के अनुसार देवी के आगमन का अलग-अलग वाहन बताया गया है। अगर नवरात्र का आरंभ सोमवार या रविवार को हो तो इसका मतलब है कि माता हाथी पर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र का आरंभ हो रहा हो तब माता डोली पर आती हैं। बुधवार के दिन नवरात्र पूजा आरंभ होने पर माता नाव पर आरुढ़ होकर आती हैं।

जानिए कब है चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अबकी चैत्र नवरात्रि का आरंभ शनिवार को हो रहा है। इस बार मां दुर्गा का आगमन अश्व यानी घोड़े पर हो रहा है। इस वर्ष देवी अश्व पर आ रही हैं जो कि युद्ध का प्रतीक होता है। इसे शासन और सत्ता के प्रतिकूल माना जा सकता है। सरकार को विरोध का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु जिन लोगों पर देवी की विशेष कृपा होगी उनके अपने जीवन में अश्व की गति के सामान ही सफलता की प्राप्ति होगी। इसलिए नवरात्रि के दौरान पूरे मन से देवी की आराधना करें, व्रत करें एवं मां प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करें।

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2022chaitra navratri beginschaitra navratri dateChaitra Navratri MantraChaitra Navratri muhuratChaitra Navratri pathChaitra Navratri pujaghatsthapanakalash sthapnamaa durgasaptashati path
Previous Post

सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए है, दोनों मिलकर कर सकते है जनता का विकास : योगी

Next Post

रणवीर सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया डांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Worship
धर्म

मंदिर में इन नियमों का करें पालन, वरना चली जाएगी बरकत

03/10/2025
Panchdhatu Ring
धर्म

ये अंगूठी पहनने से नहीं होगी पैसों की कमी

03/10/2025
hair styling
फैशन/शैली

बालों की स्टाइलिंग के दौरान ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे खराब

03/10/2025
Tattoo
Main Slider

टैटू को स्टाइलिश बनाने के लिए चुने सही जगह, लगेंगी बेहद खूबसूरत

03/10/2025
Dry Fruits Kheer
Main Slider

स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है ये खीर

03/10/2025
Next Post

रणवीर सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया डांस

यह भी पढ़ें

Hotels

होटल इंडस्ट्री को लगे पंख, कोरोना के बाद भी प्रदेश में आया सर्वाधिक निवेश

15/05/2022
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए

21/08/2025
beauty tips

कोहनी के कालेपन से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version