• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO पर दुनिया की निगाहें

Writer D by Writer D
14/07/2023
in आंध्र प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Chandrayaan-4

Chandrayaan-4

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीहरिकोटा। भारत के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम होने जा रहा है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज चांद पर उतरने की एक और कोशिश करने जा रहा है। भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) दोपहर 2.35 बजे पर लॉन्च होना है, इस मिशन के साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर बनी हुी हुई हैं। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

ISRO चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चांद पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करना है, जो चंद्रयान-2 (Chandryaan-3) सही तरीके से नहीं कर पाया था। दुनिया में अभी तक सिर्फ 2 ही देश ऐसा कर पाए हैं, जिनमें अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। 2019 में इज़रायल और भारत ने भी सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सके थे।

चंद्रयान-3 का कुल बजट 615 करोड़ रुपये है, 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद यह करीब 50 दिनों के सफर के बाद चांद के दक्षिणी हिस्से में पहुंचेगा। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का मुख्य उद्देश्य समझें तो इसरो के लिए असली चुनौती इसके रोवर को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना और वहां पर चलाने की है। साल 2019 में जब चंद्रयान-2 भेजा गया था, तब लैंडिंग के दौरान ही उसका खेल खराब हो गया था।

मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर अहम बातें:

ISRO के मुताबिक, चंद्रयान-3 के तहत इस मॉड्यूल की वजह से चांद सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग और चंद्र भूभाग पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है।

इसे LVM3M4 रॉकेट के जरिए भेजा जाएगा, पहले इस रॉकेट को जीएसएलवीएमके3 कहा जाता था। भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे ‘फैट बॉय’ भी कहते हैं।

14 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी और 20 से 25 अगस्त के बीच यह चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की स्थिति में होगा। जिसका पहला काम सॉफ्ट लैंडिंग और चांद की सतह पर चलना होगा।

अधूरा रह गया था मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2)

बता दें कि भारत ने साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था, लेकिन उसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई थी। चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई, 2019 को उड़ान भरने के बाद 20 अगस्त को चांद की कक्षा में स्थापित कर दिया गया था। इसका हर कदम सही था, लेकिन चांद पर उतरने के दौरान लैंडर सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग हो गया था।

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने

100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चांद का चक्कर लगाने के बाद, लैंडर का चंद्र सतह की ओर आना योजना के अनुसार था और 2.1 किमी की ऊंचाई तक यह सामान्य था। हालांकि, मिशन अचानक तब समाप्त हो गया जब वैज्ञानिकों का विक्रम से संपर्क टूट गया था। जो मिशन चंद्रयान-2 पूरा नहीं कर सका था, अब चंद्रयान-3 के जरिए वही हासिल करने की कोशिश है।

Tags: Andhra Pradesh Newschandrayaan-2Chandrayaan-3ISRONational newsshri harikota
Previous Post

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने

Next Post

ICU में भर्ती मरीज के ऑक्सीजन मास्क में लगी आग, दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने मंदिर विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की

30/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री साय

30/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: सीएम धामी

30/03/2026
Next Post
oxygen mask

ICU में भर्ती मरीज के ऑक्सीजन मास्क में लगी आग, दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

हाथरस केस

हाथरस केस में नया खुलासा, एक आरोपी निकला नाबालिग, CBI को मिली मार्कशीट

20/10/2020
Blood Donate Camp

अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा “स्वैच्छिक प्रयासों से बनता है सशक्त समाज”

29/06/2025
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने ग्रामवासियों से की मुलाकात, जाना उनका कुशलक्षेम

11/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version