• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस में नया खुलासा, एक आरोपी निकला नाबालिग, CBI को मिली मार्कशीट

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
हाथरस केस

हाथरस केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस कांड में अब एक और नया मोड़ आया है। सीबीआई टीम को आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। इसके साथ ही केस में पुलिस की लापरवाही का एक और मामला आया सामने आया है। जेल में बंद चारों आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र 18 साल से कम है।

आरोपी की मां का कहना है कि ये मार्कशीट मेरे बेटे की ही है, वो नाबालिग है। सीबीआई की टीम घर आई थी और मार्कशीट लेकर गई है। साथ ही मेरे बड़े बेटे के कपड़े को भी लेकर गई है।

सीबीआई के हाथ आरोपी की हाईस्कूल की मार्कशीट लगने के बाद घटना से जुड़े सभी सस्पेंड पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई। इससे पहले अलीगढ़ जेल में चारों आरोपियों से सीबीआई ने 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसके साथ ही जेएन अस्पताल में डॉक्टरों से भी सवाल जवाब किया गया।

ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद पर पति ने पत्नी को कर डाला गंजा

सीबीआई की टीम सोमवार को सुबह 11 बजे अलीगढ़ जेल पहुंची है, जहां जेल में बंद 4 आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लवकुश से लंबी पूछताछ की और शाम 7:30 बजे सीबीआई की टीम जेल से बाहर निकली। सीबीआई की टीम के कई अफसरों के हाथ में केस से जुड़े दस्तावेज भी थे।

सीबीआई की टीम को महिला डीएसपी सीमा खुद लीड कर रही थीं। साथ मे कई अफसर भी शामिल थे. सीबीआई की दूसरी टीम अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उन डॉक्टरों से लंबी पूछताछ की गई, जिन्होंने पीड़िता का इलाज किया था. पीड़िता को हाथरस के बाद इसी अस्पताल में लाया गया था।

सीतापुर : पूर्व एमएलसी भारत त्रिपाठी के बेटे ने खुद को मारी गोली, लखनऊ रेफर

हाथरस केस की जांच में सीबीआई की टीम ने जब से संभाली थी, तब से पीड़िता के परिवार वालों से ही लगातार पूछताछ की जा रही थी। पीड़िता के भाई, भाभी, पिता और मां से सीबीआई ने कई दफा पूछताछ की थी, लेकिन अब जांच का दायरा आरोपियों की तरफ बढ़ा है। इन सबके बीच एक चश्मदीद विक्रम उर्फ छोटू भी सामने आया था, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

चश्मदीद विक्रम उर्फ छोटू से सीबीआई ने दो दफा पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने मौका-ए-वारदात का कई बार मुआयना कर चुकी है। केस से जुड़े लगभग सभी लोगों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। अब सीबीआई का जांच का दायरा सबसे ज्यादा उसकी तरफ बढ़ेगा, जो शक के दायरे ने होगा।

Tags: cbiCBI in Hathrascbi investigationCBI investigation in Hathras caseHathrasHathras caseHathras case CBIHathras case updateसीबीआई जांचहाथरसहाथरस केसहाथरस केस अपडेटहाथरस केस सीबीआईहाथरस में सीबीआई
Previous Post

ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद पर पति ने पत्नी को कर डाला गंजा

Next Post

बिल गेट्स बोले- कोरोना वैक्सीन के रिसर्च और उत्पादन में भारत की होगी अहम भूमिका

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post

बिल गेट्स बोले- कोरोना वैक्सीन के रिसर्च और उत्पादन में भारत की होगी अहम भूमिका

यह भी पढ़ें

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: चीफ इंजीनियर के घर से मिली 1 करोड़ की एफडी

07/07/2021
Axel

सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मिलेगा मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकी मुठभेड़ में हुआ था ‘शहीद’

14/08/2022
Twitter's blue bird got a new owner

Twitter की एड और सेल्स विभाग की चीफ ने दिया इस्तीफा

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version