• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा “स्वैच्छिक प्रयासों से बनता है सशक्त समाज”

Writer D by Writer D
29/06/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Blood Donate Camp

Blood Donate Camp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून के मोथरोवाला स्थित अमोलाज रेस्टोरेंट में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में समाजसेवा की मिसाल पेश हुई। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 216 यूनिट रक्तदान (Blood Donate) हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली, संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजलवाण, संरक्षक डॉ एसडीजोशी, अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, जय प्रकाश अमोला, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, सह सचिव अवधेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, मीडिया सचिव रमन जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन मौर्य, सह मीडिया सचिव शिवराज राणा सहित सभी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

रक्तदान (Blood Donate)से बड़ा कोई दान नहीं- उमेश शर्मा काउ

मुख्य अतिथि विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा रक्तदान जीवनदान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। समाज की बेहतरी के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।

युवा शक्ति से ही सामाजिक बदलाव संभव- बंशीधर तिवारी

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि, अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी उत्तराखंड ने कहा यह देखना अत्यंत प्रेरणादायक है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में रक्तदान (Blood Donate)के लिए आगे आ रहा है। यह दर्शाता है कि हमारी नई पीढ़ी सामाजिक सरोकारों के प्रति कितनी सजग है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बंशीधर तिवारी ने कहा समाज निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं, बल्कि ऐसे स्वयंसेवी प्रयास ही असली आधार बनते हैं। ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन जैसी संस्थाएं जब आगे आकर युवाओं को जोड़ती हैं, तो समाज में बदलाव की नींव मजबूत होती है। रक्तदान जैसे कार्यों से न केवल जीवन बचता है, बल्कि मानवता को जीवंतता मिलती है। आज जब हम स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की बात करते हैं, तो इस शिविर जैसा आयोजन एक आदर्श मॉडल बन सकता है। मैं आयोजकों, रक्तदाताओं और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान सराहनीय- डॉ. आशुतोष सयाना

इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, ने कहा स्वैच्छिक रक्तदान से हमें जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। यह कार्य चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है। हमें अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा।

मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण- अजय डबराल

इस अवसर पर सचिव मंडी समिति अजय डबराल ने कहा संस्था का यह आयोजन एक सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का जीवंत उदाहरण है। समाज के हर वर्ग को इस तरह के प्रयासों में भाग लेना चाहिए।

सामूहिक प्रयासों से ही होती है बड़ी सफलता- रवि बिजारनियां

इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रमुख सहयोगी संस्था पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष और उप-निदेशक सूचना रवि बिरजानियां ने कहा इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की ओर से मैं इस प्रयास की सराहना करता हूँ।

स्वस्थ समाज के लिए संकल्पबद्ध होना जरूरी-ललित जोशी

इस अवसर पर ललित जोशी, चेयरमैन, CIMS कॉलेज ने कहा हम सभी को अपने जीवन का एक छोटा हिस्सा समाज के नाम समर्पित करना चाहिए। रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिसमें किसी का जीवन बचता है और समाज को नई ऊर्जा मिलती है।

सेवा ही असली धर्म- दिग्मोहन

इस अवसर पर कुंती फाउंडेशन के दिग्मोहन नेगी ने कहा रक्तदान जैसे आयोजनों से यह स्पष्ट होता है कि हम केवल बात नहीं करते, वास्तव में समाजसेवा में लगे हुए हैं। यह सेवा धर्म की भावना है।

मीडिया को भी निभानी होगी सामाजिक भूमिका-भूपेन्द्र कंडारी

इस अवसर पर भूपेन्द्र कंडारी अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कहा मीडिया केवल सूचनाओं का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का अहम स्तंभ है। ऐसे आयोजनों को प्रचारित कर हम समाज को प्रेरित कर सकते हैं।

समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना- डॉ. एस.डी. जोशी

इस अवसर पर डॉ. एस.डी. जोशी, संरक्षक, विचार एक नई सोच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा हमारा उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संस्था के संरक्षक अरुण शर्मा और मनोज इष्टवाल ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और संस्था की अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

21 व्यक्तियों का हुआ सम्मान

इस मौके पर स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिनमें अर्जुन सिंह बिष्ट, अनिल सती, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, विजय रावत, आशीष ध्यानी, राजेश पोलखोल बहुगुणा, वैभव गोयल, विनोद मुसान, सुबोध भट्ट, जगमोहन डांगी, बहादुर, चन्दर एस कैंतुरा, बीर सिंह पंवार धनराज, अनुराग शुक्ला, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

17 संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन सहित 17 सहयोगी संस्थांओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें पी.आर.एस.आई, देहरादून चैप्टर, उत्तरांचल प्रेस क्लब, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, हिमालयन डिस्कवर फांउडेशन, अमोलाज रेस्टोरेंट, रंत रैबार संस्था, लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर, देहरादून, उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब, रजनी टाइम्स, समाचार पत्र, कलर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून, भविष्य की उड़ान, समाचार पत्र, बालाजी टाइम्स, समाचार पत्र, आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति, देहरादून, फ़्यूजन इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, देहरादून, सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र, कुंती दयाल फांउडेशन का अहम योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली, संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजलवाण, संरक्षक डॉ एसडीजोशी, अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, जय प्रकाश अमोला, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, सह सचिव अवधेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, मीडिया सचिव रमन जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन मौर्य, सह मीडिया सचिव शिवराज राणा सहित सभी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: blood donation camp
Previous Post

सीएम योगी की मेजबानी में इतिहास रचने को गोरखपुर तैयार

Next Post

शिवलिंग पर न अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Shivling

शिवलिंग पर न अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

यह भी पढ़ें

heavy rain in mumbai

मुंबई में मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 26 साल का रेकॉर्ड, थमी मेट्रो, लोग बेहाल

23/09/2020
Ajay Kumar Lallu

धन्नासेठों को जमाखोरी और जनता को लूटने की प्रदेश में खुली छूट है : लल्लू

27/10/2020
Horoscope

28 अगस्त का राशिफल: जानिए क्या कहते है आपके सितारें

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version