• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
04/07/2026
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Chandrima Bhattacharya

Chandrima Bhattacharya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य (Chandrima Bhattacharya) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी और उसकी विभिन्न इकाइयों के बैंक खातों की हस्ताक्षरकर्ता तथा निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी का प्रतिनिधित्व करने सहित सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से भी स्वयं को मुक्त करने का अनुरोध किया है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य के पुत्र सौरभ बसु के हाल ही में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के बागी गुट में शामिल होने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसी घटनाक्रम के बीच उनके इस्तीफे ने पार्टी की अंदरूनी स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति या नेता से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ परिस्थितियों के कारण उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं और इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि वह आगे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में बनी रहेंगी या नहीं।

जब उनसे पूछा गया कि यदि ममता बनर्जी उन्हें दोबारा जिम्मेदारी संभालने के लिए कहेंगी तो क्या वह लौटेंगी, इस पर उन्होंने कहा, “यह लौटने का विषय नहीं है। जब विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है, तब उस स्थान पर वापस नहीं लौटा जा सकता।”

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि पहले तृणमूल कांग्रेस में छोटी-सी गलती पर भी कड़ी कार्रवाई का भय बना रहता था, लेकिन अब वह संस्कृति समाप्त हो चुकी है। उनके अनुसार, इसी कारण कई लोग अब उस व्यवस्था का हिस्सा नहीं रहना चाहते।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने अभी तक चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा नहीं देखा है। ऐसे में बिना पत्र देखे इस विषय पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि चंद्रिमा भट्टाचार्य को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता रहा है। वह राज्य सरकार में वित्त और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री रह चुकी हैं। पार्टी में विभाजन और अंदरूनी खींचतान के बीच तीन जून को ममता बनर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन करीब एक महीने के भीतर ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के कब्जे की घटना सामने आई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि “उन लोगों” ने बागी गुट को पार्टी कार्यालय सौंप दिया। मुख्यमंत्री के इस बयान में प्रयुक्त “उन लोगों” शब्दों को लेकर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि उनका इशारा अप्रत्यक्ष रूप से चंद्रिमा भट्टाचार्य की ओर था। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Tags: Chandrima Bhattacharyanatinal newsTMC
Previous Post

ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास, PM मोदी ने मेगा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स देश को किया समर्पित

Next Post

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
champat rai

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

18/08/2023

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ गिरफ्तार

20/04/2022
कोरोना बना रहा है अपना शिकार Corona is making its prey

गोरखपुर में 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अभी तक 322 मरीजों की मौत

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version