• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS अधिकारियों की नियुक्तियों में बदलाव, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लगाई मोहर

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
IAS अधिकारी

IAS अधिकारियों की नियुक्ति में बदलाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति में बदलाव किया है। मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव कैलाश चंद गुप्ता को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह को कपड़ा मंत्रायलय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वॉन वेलेक्स कंपनी यूपी में तीन परियोजनाओं में करेगी 300 करोड़ रुपए का निवेश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अतुल कुमार तिवारी को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव चंद्र शेखर कुमार को पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जोशी के पास एनटीए महानिदेशक का पद भी रहेगा। वहीं, हुकुम सिंह मीणा को भू संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

रक्षा उत्पादन विभाग में अतिरिक्त सचिव वीएल कांत राव को रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) का पदभार दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव मनोहर अगनानी को इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई है।

रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव संजय जाजू को इसी विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई है।  बिजली मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक कुमार देवांगन को इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का पदभार दिया गया है।

इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव नीरजा शेखर को इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। विश्वजीत सहाय को विज्ञान एवं तकनीकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Tags: Cabinet Appointments CommitteeFerbadal in appointmentsIAS officerNational newsआईएएस अधिकारी
Previous Post

सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है : योगी

Next Post

सत्तादल ने अपनी हार का संकेत पाकर मतदाताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
अखिलेश यादव akhilesh yadav

सत्तादल ने अपनी हार का संकेत पाकर मतदाताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया : अखिलेश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

आटा चक्की फटने से एक की मौत, एक घायल

28/01/2023
ISRO

ISRO की बड़ी उपलब्धि, ब्रिटिश कंपनी के 36 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च

26/03/2023
CM Yogi

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version