• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा: इस बार 11 दिन पहले खुल जाएंगे कपाट

Writer D by Writer D
23/01/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को लेकर इस साल श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। साल 2026 में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पिछले साल की तुलना में 11 दिन पहले शुरू होने जा रही है। यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। पिछले वर्ष (2025) चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) 30 अप्रैल को शुरू हुई थी, लेकिन इस बार तिथियों के शुभ संयोग के कारण यह 19 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगी।

यात्रा (Chardham Yatra) का समय बढ़ने से न केवल देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अधिक समय मिलेगा, बल्कि स्थानीय होटल कारोबारियों, टैक्सी संचालकों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। माना जा रहा है कि इस अतिरिक्त समय से पर्यटन कारोबार में बड़ी बढ़ोत्तरी होगी।

चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के शुभारंभ के लिए अक्षय तृतीया का दिन विशेष माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते हैं। ‘अक्षय’ का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया दान, जप और पुण्य कर्म अनंत फलदायी होता है। इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ माना जाता है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खोलने के लिए इस दिन को सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है।

बीते साल की चुनौतियों से सबक

वर्ष 2025 की यात्रा कई विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रभावित रही थी। सीमा पर तनाव और उसके बाद धराली व थराली में आई प्राकृतिक आपदाओं ने श्रद्धालुओं की राह रोकी थी। कई बार प्रशासन को सुरक्षा कारणों से यात्रा रोकनी पड़ी थी। इन अनुभवों को देखते हुए, इस बार प्रशासनिक मशीनरी पहले से ही ‘अलर्ट मोड’ पर है।

प्रशासनिक तैयारियां तेज

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश में यात्रा की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है। सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था और यात्रियों के पंजीकरण को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। जल्द ही मुख्य सचिव स्तर पर अंतिम समीक्षा बैठक की जाएगी ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

Tags: Chardham yatra
Previous Post

हरी मिर्च को लंबे समय तक करना है स्टोर, तो आज़माएं ये देसी उपाय

Next Post

आज लंच/डिनर में लगाएं पंजाबी तड़का, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Matar Kulcha

आज लंच/डिनर में लगाएं पंजाबी तड़का, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें

arrested

अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद

13/03/2021
Lightning

CRPF प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से दाे जवानाें का बलिदान

06/09/2024
Parameswaran Iyer

परमेश्वरन अय्यर होंगे नीति आयोग के नए CEO

24/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version