• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपदा के बाद रुकी चारधाम यात्रा कल से होगी शुरू, इस दिन से खुलेंगे यमनोत्री के रास्ते

Writer D by Writer D
12/09/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में 13 सितंबर यानी शनिवार से एक बार फिर चार धाम की यात्रा (Chardham Yatra) शुरू होने जा रही है। उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाने वाला हाईवे बुरी तरह छतिग्रस्त हुआ था, जिसके चलते यात्रा प्रभावित हुई थी। अब गंगोत्री धाम तक सड़क ठीक हो गई है, जिससे गंगोत्री धाम की यात्रा 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

अब यमुनोत्री धाम यात्रा को भी 13 सितंबर से शुरू करने की कवायद की जा रही है। यमुनोत्री धाम हाईवे को यातायात के लिए खोले जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। केदारनाथ और बद्रीनाथ तक भी सड़क लगभग सभी जगह पर खुल गई है। ऐसे में अब श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ सकेंगे।

13 सितंबर से यमुनोत्री यात्रा शुरू

इसको लेकर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने बताया कि यमुनोत्री में जंगलचट्टी के पास करीब 150 मीटर सड़क टूटी थी। इसे ठीक करने का काम अंतिम चरण में है। यमुनोत्री धाम की यात्रा 13 सितंबर से शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर ऋषिकेश और हरिद्वार में बनाए गए ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण काउंटर भी खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मौसम और सड़क मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सीमित संख्या में गंगोत्री धाम भेजा जा रहा है। वर्तमान में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू, नालूपानी, हेलगुगाड़, डबरानी संवेदनशील स्थान हैं, जहां रुक-रुक के भूस्खलन हो रहा है।

रखें इन बातों का ध्यान

सुरक्षा के मद्देनजर और सड़क मार्ग को सुचारू करने के लिए पर्याप्त मशीनरी एवं टीमें तैनात की गई है। उन्होंने कहा श्रद्धालु घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरुर लें, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति मे उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने से कम का समय बाकी है। विजयादशमी 2 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम का कपाट बंद होने का मुहूर्त और दिन निकाला जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर भाईदूज के मौके पर कपाट को बंद कर दिया जाएगा

Tags: Chardham yatraUttarakhand News
Previous Post

चलती ट्रेन से गिरी ये फेमस एक्ट्रेस, सिर में लगी गंभीर चोट

Next Post

श्रीरामलला के दरबार में प्रधानमंत्री रामगुलाम ने टेका मत्था, उतारी आरती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
PM Ramgulam bowed his head in the court of Shri Ramlala

श्रीरामलला के दरबार में प्रधानमंत्री रामगुलाम ने टेका मत्था, उतारी आरती

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

20/06/2023

विपक्ष समझ ले,जनता सिर्फ चाहती है विकास : दिनेश शर्मा

12/03/2022
Mahant Narendra Giri

महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड: हिरासत में लिए गए लेटे हुए हनुमान मंदिर के पुजारी और उनका बेटा

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version