• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री के रूप में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। विधानपरिषद सदस्य चौधरी भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh) ने शुक्रवार को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh) योगी की पिछली सरकार में पहले दो वर्ष तक राज्यमंत्री थे, उसके बाद कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

भूपेंद्र सिंह का जन्म 1966 में मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव महेंद्री सिकंदरपुर में किसान परिवार में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई। फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट किया। 1989 में वह कृषक उपकारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बने। फिर वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गए। 1991 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उसके बाद लंबे समय तक भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे और वर्ष 2017 और वर्ष 2022 में भाजपा नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

भूपेंद्र सिंह को भाजपा ने 2016 में एमएलसी मनोनीत किया गया। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भूपेंद्र सिंह को पंचायतीराज राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2019 में सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के खिलाफ संभल लोकसभा से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वह मुलायम सिंह से हार गए थे लेकिन उनका कद पार्टी में नहीं घटा।

दोबारा राज्यमंत्री बन दिनेश खटीक ने रचा इतिहास 

संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा का मिला इनाम: संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की स्वच्छ छवि ने चौधरी भूपेन्द्र सिंह को आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। पार्टी के प्रति निष्ठानवान, कर्तव्यों के प्रति ईमानदार और क्षेत्र के प्रति वफादार भूपेन्द्र सिंह को जाट बिरादरी का चेहरा माना जाता है। मिलनसार स्वभाव के साथ ही हर किसी के दुख-दर्द में शामिल होने वाले भूपेन्द्र सिंह का व्यक्तित्व बहुत ही सरल है। मुरादाबाद में जब भी होते हैं उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है।

पिता करन सिंह एवं माता शंकुतला देवी ने भूपेंद्र सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कराई। इसके बाद मुरादाबाद के आरएन इंटर कालेज से इन्होंने वर्ष 1982 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 1987 में शादी हुई। भूपेंद्र सिंह ने 1991 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और दो साल बाद ही 1993 में भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने। इसके बाद भूपेंद्र सिंह भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विभाग संयोजक, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष से पदों पर काबिज रहे। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उन्हें पंचायतीराज राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा। पंचायती राज विभाग में उनके बेहतर एवं श्रेष्ठ कार्य को देखते हुए उन्हें वर्ष 2019 में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

भूपेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन में रिकॉर्ड शौचालय बनवाने का इनाम मिला। वर्ष 2017 में पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद अपने कार्यकाल के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश में दो साल में ग्रामीण क्षेत्र में 1.75 करोड़ शौचायल बनवाए।

राजनीतिक सफर: वर्ष 1991 में भाजपा के सदस्य, वर्ष 1993 में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य, वर्ष 1996 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष, वर्ष 1998 में जिलाध्यक्ष, वर्ष 2002 में भाजपा के विभाग संयोजक, 2006 एवं 2009 में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री, वर्ष 2012 में क्षेत्रीय अध्यक्ष, वर्ष 2016 में एमएलसी बने, 2017 में उप्र सरकार के पंचायती राज्यमंत्री, वर्ष 2019 में कैबिनेट मंत्री, वर्ष 2022 में पुनः कैबिनेट बने।

Tags: Lucknow Newsup politicalyogi 2.0
Previous Post

दोबारा राज्यमंत्री बन दिनेश खटीक ने रचा इतिहास 

Next Post

योगी 2.0 सरकार में शामिल दिनेश सिंह ऐसा रहा राजनीतिक सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post

योगी 2.0 सरकार में शामिल दिनेश सिंह ऐसा रहा राजनीतिक सफर

यह भी पढ़ें

Saif and kareena

कोरोना संक्रमित करीना ने सैफ संग एंजॉय किया कॉफी डेट

16/12/2021

काबुल ब्लास्ट के ‘साजिशकर्ता’ IS आतंकी को अमेरिका ने एयरस्ट्राइक में किया ढेर

28/08/2021

मारा गया कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकी, हुआ ये बड़ा खुलासा

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version