क्राइमखेल

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ दस लाख की धोखाधड़ी

आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य दीपक चाहर (Deepak Chahar) की पत्नी जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के एक पूर्व पदाधिकारी और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

आरोपियों की आगरा में पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के नाम से फर्म संचालित है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जूतों के व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे हैं। इस मामले में यहां थाना हरीपर्वत में केस दर्ज किया गया है। शाहगंज थाना क्षेत्र के मानसरोवर कालोनी निवासी दीपक चाहर (Deepak Chahar) के पिता लोकेंद्र चाहर पुलिस को बताया कि उनकी बहू जया भारद्वाज ने पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के मालिक ध्रुव पारीख के जरिए उनके पिता कमलेश पारीख के जूते के व्यवसाय में पार्टनरशिप के लिए ऑनलाइन लीगल एग्रीमेंट किया था।

संजय प्लेस से नेट बैंकिंग के जरिए आरोपियों को 10 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उनकी नीयत खराब हो गई और उन्होंने पैसा हड़प लिया है।

भाजपा को बेईमानी से मिली जीत की बधाई: अखिलेश यादव

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी कमलेश पारीख हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राज्य क्रिकेटर टीमों के पूर्व प्रबंधक रहे हैं जबकि ध्रुव पारीख की आगरा में एमजी रोड पर पारीख स्पोर्ट्स के नाम से फर्म संचालित है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी अपनी ऊंची पहुंच होने का हवाला देकर धमकी दे रहे हैं। मामले को दर्ज कर थाना हरीपर्वत पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button