• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चैंबूर-विक्रोली हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, PM मोदी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Chembur-Vikhroli accident

Chembur-Vikhroli accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलसैलाब का मंजर है, तो वहीं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है।

बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढहने से 17 लोगों की जान चली गई, जबकि विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसों पर दुख जताते हुए कहा, ‘मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।’ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में मरने वाले परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया।

बारिश का कहर, चेंबूर में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘चैंबूर और विक्रोली इलाकों में भारी बारिश के चलते हुई घटनाओं में कई लोगों के मरने और हताहत होने की खबर से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह से शनिवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोगों को बचाया गया है। मृतकों में से 17 लोगों की मौत चेंबूर इलाके में तो 3 की मौत विक्रोली में हुई। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया, ‘चैंबूर से चार शव बरामद किए हैं। इससे पहले 10 शव स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिए थे। चैंबूर में सात और विक्रोली में छह और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।’

Tags: "Mumbai rainHeavy Rain in MumbaiIndia Meteorological DepartmentIndia News in HindiLatest India News UpdatesmaharashtraMaharashtra NewsmumbaiMumbai Newsmumbai rain latest newsmumbai rain newsmumbai weatherrain in mumbaiweather alertsWeather updatesमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूजमुंबईमुंबई न्यूज़मुंबई बारिशमुंबई बारिश न्यूजमुंबई बारिश लेटेस्ट न्यूजमुंबई में बारिशमुंबई में भारी बारिशमुंबई मौसममौसम अपडेटमौसम अलर्टमौसम विभाग
Previous Post

जनसंख्या नीति पर बहस बेकार, राजनीतिक फायदे के लिए कानून ला रही भाजपा – शशि थरूर

Next Post

इंडियन नेवी के बेड़े में 2 MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर शामिल, जानें क्या है इसकी खासियत…

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post

इंडियन नेवी के बेड़े में 2 MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर शामिल, जानें क्या है इसकी खासियत...

यह भी पढ़ें

Lakkha Sidhana

लाल किला हिंसा: सामने आया लक्खा सिधाना का वीडियो, पंजाबियों से की ये अपील

20/02/2021
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

बख्शे न जाएं कमजोरों को उजाड़ने वाले: सीएम योगी

29/03/2023
Birthday Special: Ajay Devgan and Kajol wish their daughter a special birthday

Birthday Special: अजय और काजोल ने बेटी को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version