• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पर्व पर नहीं जा सकते घर, तो जान लें खरना पर कैसे बनाएं गुड़ की खीर

Writer D by Writer D
26/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Kharna

Rasiyav Kheer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

25 अक्टूबर 2025 से नहाए-खाए के साथ छठ (Chhath) पर्व की शुरुआत हो चुकी है और आज खरना (Kharna) सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके बाद निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। अगर आप किसी वजह से छठ पर्व पर घर नहीं जा सकते हैं और पहली बार ये व्रत करना है तो जान लें कि दूसरे दिन खरना (Kharna) में बनने वाला प्रसाद यानी गुड़ की खीर (Rasiyav Kheer) कैसे बनाई जाती है।

छठ पूजा में शुद्धता, सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। खरना (Kharna) का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है और इसे परोसते भी मिट्टी की प्याली में ही हैं। अगर आप शहर में रहते हैं और चूल्हा नहीं जला सकते तो अपनी रसोई, कुकटॉप को अच्छी तरह साफ कर लें।चलिए जान लेते हैं खरना (Kharna) पर बनने वाली खीर की रेसिपी।

ये चाहिए होंगे इनग्रेडिएंट्स

गुड़ की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए होगा एक लीटर फुल क्रीम दूध, 1 कप चावल (बासमती या अपनी पसंद से लें), एक कप गुड़ या फिर स्वाद के मुताबिक, कम ज्यादा कर सकते हैं। दो चम्मच शुद्ध देसी घी, तकरीबन आधा कप या जरूरत के मुताबिक पानी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और किशमिश, नारियल, बादाम, काजू, जैसे नट्स और सूखे मेवे कम से कम तीन से चार चम्मच चाहिए होंगे।जान लें खीर बनाने का तरीका।

खीर (Rasiyav Kheer) बनाने का तरीका

– सबसे पहले चावलों को साफ करके दो बार धो लें और फिर आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
– खरना (Kharna) पर खीर बनाने के लिए मोटी तली के पीतल या फिर मिट्टी के मजबूत बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मीडियम फ्लेम पर दूध उबालने के लिए रख दें।
– दूध में जब उबाल आ जाए तो इसमें भिगोए हुए चावल डाल दें और आंच को बिल्कुल धीमा करके इसे ढककर पकाएं।
बीच-बीच में ढक्कन हटाकर खीर को चेक करते रहें ताकि दूध बाहर न आए। चावल अच्छी तरह से गल जाएं और तली पर न चिपके।

– एक बर्तन में तब तक गुड़ डालकर आधे कप पानी के साथ पिघला लें। जब ये पूरी तरह घुल जाए तो ठंडा करके छान लें।
– घी को पैन में गर्म करके इसमें कटे हुए नट्स और सूखे मेवा को फ्राई कर लें और तैयार की गई खीर में मिला लें। इसी दौरान इसमें इलायची पाउडर भी एड करें।
– खीर तैयार होने के बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने दें और फिर गुड़ का घोल एड करके अच्छी तरह से मिलाएं। इस तरह से आपकी स्वादिष्ट खीर तैयार हो जाएगी।
– गुड़ एड करने के बाद खीर को और न पकाएं, नहीं तो कई बार दूध फट जाता है।

Tags: Chhath Puja 2025Kharna PrasadRasiyav
Previous Post

कब है आंवला नवमी? जानें पूजा का समय, विधि और महत्व

Next Post

घर कलह दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post
Dhuni

घर कलह दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

Nirjala Ekadashi

परिवर्तिनी एकादशी पर करें यह उपाय, जीवन में बनी रहेगी विष्णु जी की कृपा

02/09/2025
God

देवताओं का मिलेगा आशीर्वाद, चढाएं उन्हें उनकी पसंद के फूल

06/09/2025
Case

कोर्ट ने दो कबाड़ियों को किया फरार घोषित, जानें पूरा मामला

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version