• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका में पोटोमैक नदी के किनारे मनाया गया छठ, भक्तों ने सूर्य को दिया अर्घ्य

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, धर्म
0
chhat puja in america

chhat puja in america

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। हिंदूओं के धार्मिक त्योहार छठ पूजा का शनिवार को समापन हो चुका है। भारत ही नहीं अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया। अमेरिका में रह रहे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग COVID-19 दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा पर पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान देश में विभिन्न जल निकायों पर लोगों की भीड नजर आई। हालांकि कोरोना महामारी के कारण काफी कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले, कुछ ने अपने घर पर ही छठ पूजा मनाई। सैकड़ों भारतीय-अमेरिकीयों ने जूम और सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सूर्यास्त और शनिवार को सूर्योदय देखते हुए पूजा की।

छठ, एक प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार है, जो ज्यादातर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में मनाया जाता है। त्योहार के दौरान लोग उपवास करते हैं, नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य देव की पूजा कर उनसे प्रार्थना करते हैं। चार दिवसीय उत्सव का समापन इस वर्ष शनिवार की सुबह हुआ।

रूस: पार्टी में खत्म हुई शराब तो सैनिटाइजर पी गए लोग, 7 की मौत, 2 कोमा में

कृपा सिंह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो अपनी पत्नी अनीता के साथ, 2006 से वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में पोटोमैक नदी के तट पर छठ पूजा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जल निकायों पर सिर्फ 25 लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी गई थी, जिसमें लोग शारीरिक दूरी बनाए हुए थे। छठ पूजा देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आने वाले अतिरिक्त लोगों ने महामारी के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पोटोमैक नदी के तट पर दूर से पूजा देखी।’

सिंह ने कहा, ‘खरना से लेकर सुबह के अर्घ्य तक की पूरी श्रृंखला का जूम और फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट किया गया था। यह आयोजन उन लोगों के लिए किया गया था जो महामारी के कारण अपने परिवारों के साथ नहीं थे। नेपाल के मोहन यादव, धर्मेंद्र ठाकुर और विजय सिंह जैसे लोगों ने लाइव टेलीकास्ट को समन्वित करने में मदद की।’

देश में कोरोना रिकवरी दर 93.69 फीसदी हुई, संक्रमितों की संख्या 90.95 लाख के पार

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यू जर्सी में थॉम्पसन पार्क, मोनरो में अपनी लगातार चौथी छठ पूजा मनाई, जिसमें न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल और उप महावाणिज्य मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने भाग लिया। जायसवाल ने कहा कि मातृ भूमि के लिए प्यार और स्नेह को देखना बहुत अच्छा है।

BJANA के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने कहा, ‘हम हमेशा से ही बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में छठ को इतनी श्रद्धा के साथ मनाते आ रहे हैं। एक बार अमेरिका में हम सब छठ के दौरान अपने घर को विशेष रूप से याद करते हैं।’

वंदना कुमार ने कहा, ‘अपनी जड़ों से दूर रहना और न्यू जर्सी में छठ पूजा मनाना हमारे लिए एक सपने जैसा है। हम BJANA और सभी व्रतियों (उपवासियों) के छठ पूजा के लिए प्रयासों के लिए आभारी हैं।’ आलोक कुमार ने कहा, ‘छठ का चिकित्सा और धार्मिक महत्व है। जापानी सेल बायोलॉजिस्ट योशिनोरी ओहसुमी ने अपने शोध के लिए चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता कि कैसे कोशिकाएं अपनी सामग्री को रीसायकल और नवीनीकृत करती हैं जो छठ महापर्व से बहुत जुड़ा हुआ है।’

राष्ट्रंपति ट्रंप को बड़ा झटका, पेन्सिल्वेनिया में मतगणना में धांधली का आरोप खारिज

सुषमा सिंह ने कहा, ‘मैंने पहली बार अमेरिका में छठ पूजा मनाई है और मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं भारत में नहीं हूं।’ नीतू और संजय प्रसाद ने कहा, ‘भव्यता और उत्सव भारत में मनाए जाने वाले तरीके से कम नहीं था। और सबसे अच्छा हिस्सा अधिक से अधिक लोग हर साल इससे जुड़ रहे हैं। यह एक संकेत है कि हम अपनी जड़ों और संस्कृति के अधिक करीब हो रहे हैं।’

ड्राइव-थ्रू प्रसाद वितरण में शामिल विनीता कुमार ने कहा कि छठ भारतीय संस्कृति का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेंसिल्वेनिया, फ्लोरिडा और टेक्सास में भी छठ पूजा मनाई गई।

Tags: americaAmerica america world hindi newsAmericans celebrated Chhath PoojaChhath Pooja 2020Chhath Pooja in Americainternational NewsNEWSWorldछठ पूजाछठ पूजा 2020
Previous Post

रूस: पार्टी में खत्म हुई शराब तो सैनिटाइजर पी गए लोग, 7 की मौत, 2 कोमा में

Next Post

JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
Main Slider

CM Dhami ने 100 ट्रेकिंग रूट्स के सर्वेक्षण दल को किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Prof Mahendra Prasad Singh

JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर

यह भी पढ़ें

एनबीआरआई CSIR-NBRI

एनबीआरआई का निर्जलीकृत पुष्प कला पर ऑनलाइन प्रशिक्षण 20 जनवरी को

12/01/2021
Karwa Chauth

इस करवा चौथ राशि अनुसार दें अपनी जीवन संगिनी को गिफ्ट, सालभर रहेंगी खुशियां

07/10/2023
विस्फोटक कारोबारी की मौत

महोबा : एसपी पर आरोप लगाने वाले व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, कस्बे में पीएसी तैनात

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version