• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत ग्वालदम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 03 कि०मी० मोटर मार्ग का पी०सी० से निर्माण हेतु 58.89 लाख रूपये, जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत, पुरोला में पार्किंग के निर्माण हेतु 1 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में ग्राम पंचायत नौगांव बाती बस्ती के आंतरिक मार्ग व पीपल चौक से डीबीआईटी तक इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण हेतु 82.44 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में सिलक्यारा से मंजगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण  हेतु 1 करोड़ 5 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 6 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत विभिन्न 11 निर्माण कार्यों हेतु 7 करोड़ 27 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत हस्तमौली से सोलानी नदी घाट पर आर.सी.सी./प्रीस्ट्रेस (डबल लेन) मोटर सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 44.82 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला में बिजोरी भौंती मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 10 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत डिवाईडर, स्ट्रीट लाइट एवं फुटपाथ का निर्माण कार्य, खटीमा-मझौला राज्य मार्ग में किमी० 1.00 में चौड़ीकरण एवं पेव्ड सोलर तथा खटीमा मेलाघाट मार्ग में पेव्ड सोल्डर निर्माण व सौन्दर्यीकरण हेतु 1 करोड़ 78 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 3 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत नौलाकोट से बगड़गांव की ओर गगास नदी पर पैदल सेतु के नवनिर्माण हेतु 3.87 लाख रूपये।

विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में आंतरिक मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु 1 करोड़ 29 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अन्तर्गत काठगोदाम-हैड़ाखान-साननी बैण्ड – सिमलिया मोटर मार्ग में वैकल्पिक मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 1 करोड़ 70 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 4 करोड़ 57 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु 4 करोड़ 11 लाख रूपये, सी०आर०आई०एफ० के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासखण्ड डोईवाला में भानियावाला- ऋषिकेश मोटर मार्ग में किमी015 में 280 मीटर स्पान के पी०एव०डी० गार्डर सेतु के निर्माण हेतु 16 करोड़ 19 लाख रूपये।

प्रधानमंत्री के विजन के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाया जाएगा : धामी

कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत् सामान्य व पिछड़ी जाति छात्र-छात्राओं को भी एस०एसी०/एस०टी० छात्र-छात्राओं की भाँति निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने हेतु 21 करोड़ 25 लाख रूपये, जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मन्दार में 200 मीट्रिक टन क्षमता के राजकीय खाद्यान्न गोदाम निर्माण हेतु 99.48 लाख रूपये।

जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड गंगोलीहाट की वासुकीनाग (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 37 करोड़ 57 लाख रूपये एवं स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट टैक्नोलॉजी एण्ड न्यूट्रीशन संस्थान, नई टिहरी के भवन निर्माण हेतु 15 करोड़ 6 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Tags: cm pushka singh dhamiNational newsUttrakhand Newsसीएम पुष्कर सिंह धामी
Previous Post

घाटी में 1 घंटे में दो आतंकी हमले, ASI शहीद, नागरिक की भी मौत

Next Post

UPTET की नई तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Next Post
UPTET

UPTET की नई तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें

arrested

60 लाख की अफीम के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

01/10/2021

संदीप सिंह ने सुशांत के साथ हुई चैट को किया शेयर, बोले- ‘सॉरी भाई, मेरी खामोशी……….’

07/09/2020
CM Yogi

एथेनाल प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा-सहजनवा का विकास ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा

12/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version