• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी बोले-तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

Desk by Desk
12/01/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के स्कूल पोंगल की छुट्टियों के बाद 19 जनवरी से खुल जायेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने कहा कि स्कूलों को मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों से 28 दिसंबर को विचार-विमर्श करने तथा छह से आठ जनवरी के बीच छात्रों के माता-पिता के विचार जानने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 70 फीसदी से अधिक माता-पिता ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के स्कूलों को खोलने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों, माता-पिता के विचार और छात्रों के भविष्य को देखते हुए 19 जनवरी से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के स्कूलों को छात्रावास की सुविधा के साथ फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरेक कक्षा में 25 से अधिक छात्रों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महंत परमहंस दास बोले- TMC सांसद कल्याण बनर्जी का सिर कलम करने वाले को 5 करोड़ इनाम

पलानीस्वामी ने कहा कि स्कूलों में आने वाले छात्रों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विटामिन और जिंक की गोलियां उपलब्ध करायी जायेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी स्कूलों को हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराएगा। स्कूल परिसरों के भीतर और बाहर छात्रों तथा शिक्षकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सामने आने और इसके बाद लागू लॉकडाउन के कारण पिछले वर्ष 25 मार्च से राज्य के सभी स्कूल बंद हैं। छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गयीं जबकि अन्य सभी कक्षाओं के छात्रों को अगली कक्षा में प्राेन्नत कर दिया गया। राज्य में इससे पहले दीपावली के बाद सकूलों को खोलने की योजना थी लेकिन महामारी के नियंत्रण में नहीं होने के कारण शिक्षाविदों और राजनीतिक पार्टियों की आलोचना के बाद इसे वापस ले लिया गया था।

 

Tags: 10th10वीं12th grade12वीं कक्षा19 जनवरीclosedcorona epidemicJanuary 19nine monthspongalschooltamil naduwill openकोरोना महामारीखुल जायेंगेतमिलनाडुतमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूलनौ माहपोंगलबंदस्कूल
Previous Post

स्कूल गई तीन बहनों समेत चार छात्राएं लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

Next Post

रेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, भाजपा विधायक ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
rape

रेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, भाजपा विधायक ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

यह भी पढ़ें

VB-G Ram Ji Act implemented

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
The CM Yogi heard the problems of 150 people

वंचितों को आवास और जरूरतमंदों को मुहैया कराएं इलाज : सीएम योगी

12/05/2025
Former IPL chairman Lalit Modi fiercely slams BCCI and players

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीसीसीआई और खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version