• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, स्कूल-आंगनबाड़ी से लेकर स्टेडियम तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Writer D by Writer D
05/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को बौराड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय और बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, पुस्तक संरक्षण और खेल सुविधाओं के विकास को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ढुंगीधार आंगनबाड़ी केन्द्र में उन्होंने बच्चों की संख्या, उपलब्ध खेल सामग्री तथा पोषण आहार की जानकारी ली। इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई और बच्चों का वजन भी मापा गया। उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्त्रियों को घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रों की उपस्थिति, फर्नीचर तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इसके बाद मुख्य सचिव ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अभिलेखों और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण की व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पुरानी टिहरी से विस्थापित होकर स्थापित यह पुस्तकालय राजशाही काल से लेकर आधुनिक विषयों तक की समृद्ध पुस्तकों का संग्रह समेटे हुए है, जिससे शोधार्थियों, साहित्य प्रेमियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने बौराड़ी स्टेडियम और प्रस्तावित बैडमिंटन हॉल निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव, नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डाइजर क्षेत्र में जैकरेण्डा के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: Anand BardhantihariUttarakhand News
Previous Post

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, 20 लोगों का रेस्क्यू

Next Post

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए ‘एक पेड़ मां के नाम’- मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
नई दिल्ली

युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा आरोप

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

22/07/2026
Anantnag Terrorists Attack
Main Slider

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

22/07/2026
Brijbhushan Sharan Singh
उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का यू-टर्न, बोले- मेरी बात…

22/07/2026
Next Post
CM Yogi

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए ‘एक पेड़ मां के नाम’- मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Sanju Samson

टी20 सीरीज में संजू सैमसन के प्रदर्शन से मोहम्मद कैफ हुए नाराज

09/12/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

07/03/2023
Durga Chalisa

इस साल डोली पर होगा माता का आगमन, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version