• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Writer D by Writer D
26/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा और भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने शक्ति मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा। मुख्य सचिव ने घाटों पर स्वच्छता, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और घाटों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे तथा श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सीएम युवा एक्सपो में दिखी यूपी के युवाओं की कारोबारी प्रतिभा

Next Post

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Chardham Yatra

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

यह भी पढ़ें

corona vaccination in bihar

इस राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना टीकाकरण हुआ बंद, जानें पूरा मामला

09/04/2021

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल का खुलासा: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया केस

26/08/2020
hair

डैमेज हेयर को रिपेयर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version