• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने की पिथौरागढ़ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

Writer D by Writer D
16/04/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्य सचिव (Chief Secretary) जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन, सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला अधिकारी (DM) ने मुख्य सचिव (Chief Secretary) को जनपद के विकास कार्यों से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने मुख्य सचिव डा.एसएस संधू को अवगत कराया कि जिला अस्पताल में टोकन आधारित क्यूएमएस सिस्टम प्रारंभ किया गया है। साथ ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों द्वारा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी के लिए फीडबैक एप संचालित किया गया है। इसके माध्यम से मरीजों का फीडबैक लिया जाएगा, जिससे मरीजों को होने वाली समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने में सहायता मिलेगी।

Dr. Sandhu

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों के संबंध में अवगत कराया कि जनपद अंतर्गत थरकोट झील, वाहन पार्किंग जेल निर्माण कार्य, वर्षा जल संचय के लिए मनरेगा के माध्यम से वन क्षेत्रों में गड्ढे निर्माण कार्य गया। सौंदर्य करण की दिशा में जनपद अंतर्गत घंटाघर का निर्माण, बिर्थीफाल मुनस्यारी में गिलास ब्रिज, झंडा पार्क व शहीद स्मारक पार्क, थरकोट झील आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्य सचिव डा. संधू ने निर्माणाधीन बेस अस्पताल को यथाशीघ्र तैयार कर संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही आरटीपीसीआर लैब में उपकरणों के इंस्टॉलेशन व स्थापना के लिए डीपीआर के सापेक्ष धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। जल संकट से संबंधित समस्याओं के बारे अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पानी की समस्या वृहद स्तर पर है। पानी की समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में विभागीय टैंकर अथवा अन्य साधनों से जलापूर्ति की जा रही है।

Sandhu

बैठक में मुख्य सचिव द्वारा वर्तमान में राजस्व विभाग, पंचायती राज, सेवायोजन, शहरी विकास के 33 से अधिक कार्य “अपणी सरकार “पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है, इस पोर्टल में ओर अधिक सुधार व बेहतर बनाने के लिए कहा।

हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है : सीएम धामी

मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी जनता के लिए हैं। जनता के हित में हमें अधिक से अधिक कार्य करना होगा। जनता से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत पोल्ट्री फार्म, गाय पालन, भैंस पालन, टेलरिंग, जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, चक्की आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनता को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए ताकि पलायन का रास्ता न अपनाएं। जनता से जुड़ी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ तेजी से निस्तारित किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Tags: pithotagarh newsss sandhuUttarakhand News
Previous Post

हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है : सीएम धामी

Next Post

अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर निर्माण देश के लिए एक शुभ संकेत : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post

अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर निर्माण देश के लिए एक शुभ संकेत : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Patience from Rory Burns and Dane Lawrence lifts England out of trouble

रोरी बर्न्स और डेन लॉरेंस की धैर्यपूर्ण पारी ने इंग्लैंड को मुश्किल हालात से उभारा

11/06/2021

रिंग रोड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जलकर हुई राख

19/10/2021
murder

युवक को शराब पिलाकर दोस्त ने छत से फेंका, दर्दनाक मौत

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version