• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल में झण्डा फहराने के दौरान करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत, कई झुलसे

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Tiranga

Tiranga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बक्सर। झंडा फहराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बक्सर के नाथूपुर प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब झंडा फहराने के दौरान करंट की चपेट में स्कूल के बच्चे आ गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी है जबकि 4 बच्चे बुरी तरह घायल हैं। उनका इलाज बक्सर सदर हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

इस घटना की जानकारी देते हुए बच्चों के परिवार वालों ने बताया कि बच्चे स्कूल में झंडा फहराने के लिए पहुंचे हुए थे, तभी झंडे वाले पाइप में करंट आ गया, जिसकी चपेट में स्कूली बच्चे आ गए। वहीं डॉक्टरों की माने तो हॉस्पिटल में आए इन बच्चों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि अन्य बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच चुका है, वही बच्चों के परिवार वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और बच्चों के समुचित इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच भी की जा रही है कि आखिर पाइप में करंट कैसे आया?

गौरतलब है कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सभी स्कूलों पर झंडारोहण का आयोजन किया गया। बच्चे तिरंगा फहराने के लिए स्कूल पहुंचे थे। झंडारोहण से पहले बच्चों ने जब झंडे वाला पाइप छुआ तो उन्हें झटका लगा। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

इस हादसे की खबर पाकर पूर्व मंत्री संतोष निराला और कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम सदर अस्पताल पहुंच गए और बच्चों के परिजनों से हाल चाल लिया। वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। फिलहाल हादसे में घायल हुए बच्चों की स्थिति सामान्य है।

कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कहा है कि यह मामला बिजली विभाग की घोर लापरवाही का है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

नेशनल हाइवे की पुलिया के नीचे मिला बम, साथ में मिली CM योगी के नाम लिखी चिट्ठी

Next Post

रेलवे परीक्षार्थियों का उग्र प्रदर्शन, पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post

रेलवे परीक्षार्थियों का उग्र प्रदर्शन, पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग

यह भी पढ़ें

Jagannath Rath Yatra

जगन्नाथ यात्रा से घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

15/06/2025
murder

संभल : पति का शव साथ लेकर लौटी विवाहिता, परिजनों को हत्या की आशंका

09/11/2020

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का सीएम पुष्कर ने किया निरीक्षण, वितरित की राहत सामग्री

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version