• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी दूतावास बंद होने से बौखलाया ड्रैगन, अमेरिका को दी धमकी देते हुए कहा- उतार देंगे सनक

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अब चीन चारों तरफ से घिर चुका है। चाहे वो कोरोना का मुद्दा हो या भी भारत-चाइना सीमा पर सैनिकों के बीच झड़प का मुद्दा, अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित चीनी कॉन्सुलेट (वाणिज्यिक दूतावास) के बंद करने के आदेश को लेकर चीन से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को एक संपादकीय में अमेरिका के इस कदम को चुनावी दांव करार दिया है।

चाइना डेली अखबार ने लिखा, वैश्विक मंच पर चीन को शैतान की तरह पेश करने का अमेरिकी प्रशासन का एक नया दांव है। इस कदम से पता चलता है कि चुनाव पोल में अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चलने की वजह से अमेरिकी नेता चीन को सारी बुराइयों की जड़ दिखाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

चीन ने भी दी अमेरिका पर पलटवार की धमकी

अमेरिका ने बुधवार को कहा है कि अमेरिकी नागरिकों की बौद्धिक संपदा और निजी जानकारी की सुरक्षा करने के लिए कॉन्सुलेट को बंद करने का फैसला किया गया है। अमेरिका के इस कदम के बाद चीन ने भी पलटवार की धमकी दी थी। चीनी दूतावास ने अमेरिका के आदेश को राजनीतिक रूप से उकसाने की कोशिश करार दिया और कहा है कि वह तुरंत अपने इस फैसले को वापस ले। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हु चुनयिंग ने ट्विटर पर कहा कि चीन निश्चित तौर पर इसका जवाब देगा। अमेरिका और चीन के बीच टकराव का ये एक और मुद्दा बनता दिख रहा है।

देश छोड़ने के लिए सिर्फ 72 घंटे की मोहलत

चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने भी इसे लेकर एक संपादकीय लिखा है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, “अमेरिका ने चीन से बेवजह ह्यूस्टन कॉन्सुलेट को बंद करने के लिए कहा और स्टाफ को देश छोड़ने के लिए सिर्फ 72 घंटे की मोहलत दी। अमेरिका का ये बेवकूफी भरा फैसला हैरान करने वाला है। दूतावास के अलावा, चीन और अमेरिका के पांच कॉन्सुलेट हैं। अमेरिका का अचानक एक चीनी कॉन्सुलेट को बंद करने की मांग करना नियमों के विपरीत है। क्या ये अमेरिका-चीन के संबंधों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं है?

अमेरिका का ये कदम सनक भरा है: ग्लोबल टाइम्स

ग्लोबल टाइम्स ने संपादकीय में लिखा है, अमेरिका का ये कदम सनक भरा है। कई लोगों को लगता है कि ट्रंप प्रशासन चीन के साथ तनाव बढ़ाकर चुनाव में दोबारा जीत दर्ज करने के लिए ऐसा कर रहा है। अमेरिका हर चीज के लिए चीन पर दोषारोपण करके चीन को अच्छी तरह ना समझने वाले अमेरिकी मतदाताओं का भरोसा जीतना चाहता है। नवंबर महीने में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव उन्हें पागल कर रहा है। हालांकि, इस बार दुनिया को पता है कि अमेरिका ने ही चीन के खिलाफ नई जंग छेड़ी है।

हैरान नहीं होगा अगर चीन अपने यहां अमेरिकी कॉन्सुलेट को बंद कर दे

अमेरिका के इस कदम की चीन के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आलोचना की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका अपनी गलती नहीं सुधारता है तो वह सख्ती से इसका जवाब देगा। कई ऐसे कदम हैं जो चीन उठा सकता है। अमेरिका में चीनी दूतावास ने भी गुरुवार को एक बयान में अमेरिका के आरोपों को खारिज कर दिया। चीनी दूतावास ने कहा कि चीन के डिप्लोमैटिक मिशन के बारे में आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय राजनयिक समुदाय ज्यादा हैरान नहीं होगा अगर चीन अपने यहां अमेरिकी कॉन्सुलेट को बंद कर दे।

चीन दक्षिण-पश्चिम शहर चेंगडु के कॉन्सुलेट को कर सकता है बंद

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन दक्षिण-पश्चिम शहर चेंगडु के कॉन्सुलेट को बंद कर सकता है। वहीं, रॉयटर्स को एक सूत्र ने बताया कि चीन वुहान में अमेरिकी कॉन्सुलेट को बंद करने पर विचार कर रहा है जहां पर अमेरिका ने कोरोना महामारी की वजह से पहले ही स्टाफ को कम कर दिया है। ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हु शिजिन ने कहा, वुहान कॉन्सुलेट को बंद करना पर्याप्त नहीं होगा। हु ने कहा, अमेरिका का हॉन्ग कॉन्ग में बड़ा कॉन्सुलेट है और साफ तौर पर ये कॉन्सुलेट इंटेलिजेंस सेंटर भी है। अगर चीन इसे बंद ना भी करे तो इसके स्टाफ में कटौती कर दे। इससे अमेरिका को सबसे ज्यादा तकलीफ होगी।

Tags: Chinese Embassy closingबौखलाया ड्रैगन
Previous Post

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए युवक ने गृहमंत्री का पीए बन मंत्रियों से की नौकरी की सिफारिश, गिरफ्तार

Next Post

कोरोना का कहर : आधे घंटे के अंतराल में पति-पत्नी ने तोड़ा दम, बेटा-बहू और पोती भी संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
Next Post
मुंबई में कोरोना से मौत

कोरोना का कहर : आधे घंटे के अंतराल में पति-पत्नी ने तोड़ा दम, बेटा-बहू और पोती भी संक्रमित

यह भी पढ़ें

Stone pelting on Maha Kumbh Mela special train

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन

28/01/2025
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Shardiya Navratri

इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा

10/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version