• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

VIVO पर ED के छापेमारी से चीन तिलमिलाया, भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
07/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
vivo

vivo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनी वीवो (VIVO) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद चीन का जवाब आया है। चीन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि भारत की जांच एजेंसी कानून का पालन करते हुए पूरी कार्रवाई करेगी। दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने बुधवार 6 जुलाई को एक बयान जारी किया। इससे पहले 5 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने VIVO और इसके डीलर से जुड़ी 44 साइट पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के उल्लंघन पर की गई थी।

चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग शाओजियान ने कहा कि उम्मीद है कि VIVO इंडिया के खिलाफ जांच कानूनी दायरे में होगी। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि हम इस मुद्दे को करीब से देख रहे हैं। बयान के मुताबिक, चीनी सरकार ने चीन की कंपनियों को हमेशा कहा है कि वे विदेशों में कानून और नियमों का पालन करें। चीनी सरकार कंपनियों के अधिकार और हित की सुरक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी होती है।

बयान में आगे कहा गया है कि भारत की ओर से चीनी कंपनियों पर लगातार जांच से कंपनियों का बिजनेस प्रभावित होता है। दूतावास ने कहा, “इससे ना सिर्फ कंपनियों की साख खराब होती है बल्कि भारत में बिजनेस का माहौल भी बिगड़ता है। इससे चीन सहित दूसरे देशों की कंपनियों का भारत में निवेश करने और ऑपरेट करने का भरोसा भी टूटता है।”

दूतावास ने अपने बयान में चीन और भारत के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के फायदे की चर्चा की। चीनी दूतावास ने कहा, “2021 में चीन और भारत के बीच 100 बिलियन डॉलर का ऐतिहासिक द्विपक्षीय व्यापार हुआ। यह बताता है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की बड़ी क्षमता है। चीन चाहता है कि कानून और नियमों का पालन करते हुए जांच हो। और भारत चीनी कंपनियों को बिना भेदभाव वाला बिजनेस माहौल उपलब्ध कराए।”

डायरेक्टर्स देश छोड़कर निकले

उधर, VIVO इंडिया के डायरेक्टर्स जेंगशेन वू, झांग जी देश छोड़कर जा चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के साथ-साथ कॉरपोरेट मंत्रालय की भी कंपनी पर नजर है।

कहां-कहां पड़ा था छापा?

ईडी ने 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित दक्षिण भारत के राज्यों में छापेमारी की थी। सीबीआई इस मामले में पहले से जांच कर रही है। ये छापेमारी करोड़ों की टैक्स चोरी के खुफिया इनपुट के आधार पर की गई है। VIVO और उससे जुड़ी कुछ कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने सरकार को अपनी कुल कमाई से काफी कम राजस्व दिखाया।

वहीं, चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जिआओजियान ने कहा, चीन को उम्मीद है कि भारतीय पक्ष कानून का पालन करते हुए जांच करेगा और और प्रभावी रूप से निष्पक्षता प्रदान करेगा। साथ ही चीनी कंपनियों के लिए भारत में निवेश और संचालन के लिए न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण कारोबारी माहौल तैयार करेगा।

Tags: china newsenforcement departmentNational newsvivo
Previous Post

 गुरप्रीत कौर के हुए सीएम भगवंत मान, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Next Post

पवई के शापिंग मॉल में लगी आग, लाखों का सामान राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
massive fire

पवई के शापिंग मॉल में लगी आग, लाखों का सामान राख

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup

टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को रौंदकर शुरू किया विश्व कप अभियान

13/01/2023
maa santoshi

मां संतोषी की पूजा करने से होगी सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति

04/03/2022
Hardoi SDM

हरदोई में बड़ा बवाल! ग्रामीणों के हमले में SDM का फटा सिर, लगे 5 टांके

09/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version