• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी लड़ाकू विमानों को मिसाइलें दागकर खदेड़ा वापस, ताइवान दौरे से बौखलाया मंत्री एलेक्स

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
चीनी लड़ाकू विमान

चीनी लड़ाकू विमान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र में घुसे चीनी लड़ाकू विमानों पर मिसाइलें दाग कर वापस खदेड़ दिया। दरअसल, चीन अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार के नेतृत्व वाले उच्च प्रतिनिधि मंडल के ताइवान दौरे से बौखलाया हुआ है। बीते चार दशक में पहला मौका है जब कोई अमेरिकी मंत्री ताइवान पहुंचे हैं।

भारत खुद को मजबूत बनाने के लिए कर रहा है , आधुनिक लेजर वेपन तैयारी

ताइवान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सुबह नौ बजे के करीब चीन के शेनयांग जे-11 और चेंगदू जे-10 लड़ाकू विमानों ने उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की। इन विमानों ने जैसे ही ताइवान की खाड़ी में मध्य रेखा को पार किया ताइवान ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागीं और उसका गश्ती विमानों का एक दल इन लड़ाकू विमानों के पीछे लगा दिया गया।  हमले को भांपते हुए चीनी लड़ाकू विमान तुरंत लौट गए।

गौरतलब है कि चीन लगातार ताइवान को अपनी ताकत दिखाने की फिराक में है और 2016 से अब तक कई बार इस तरह का दुस्साहस कर चुका है। चीन इस बार रविवार को ताइपे पहुंचे एलेक्स आजार के दौरे से नाखुश है।

चीन दरअसल ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और वहां किसी भी अंतरराष्ट्रीय नेताओं के जाने से तिलमिला जाता है। 1979 के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी उच्च प्रतिनिधिमंडल ताइवान पहुंचा है।

ताइवान के मंत्रियों के मुताबिक अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की। अजार ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ताइवान के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए कोरोना वायरस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय लड़ाई में ताइवान की भूमिका का समर्थन करने के लिए ही अजार ताइपे पहुंचे हैं। अजार की यात्रा 2018 में पास हुए ताइवान यात्रा अधिनियम की देन है। जिसके तहत अमेरिका को उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंड को ताइवान भेजने की मंजूरी मिली थी।

अमेरिका में पढ़ रही छात्रा सुदीक्षा की औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में मौत

ताइवान की राष्ट्रपति और चीन से आजादी की बड़ी समर्थक साई इंग वेन ने कहा, अजार का यह दौरा अमेरिका के साथ ताइवान के रिश्तों में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, ताइवान अमेरिका से रिश्तों को और मजबूत करेगा। दोनों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। वहीं चीन ने अजार के इस दौरे को वन चाइना नीति के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता का उल्लंघन बताया।

Tags: americaamerica china trade warChinaTaiwan china warचीनी लड़ाकू विमान
Previous Post

भारत खुद को मजबूत बनाने के लिए तैयार कर रहा है आधुनिक लेजर वेपन

Next Post

जानिए कौन है Binod, जो सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका, बने मजेदार मीम्स और जोक्स, देखें Video

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Binod

जानिए कौन है Binod, जो सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका, बने मजेदार मीम्स और जोक्स, देखें Video

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

एचएसवीपी प्लॉट आवंटियों के लिए शुरू होगी विवादों का समाधान योजना

08/11/2024
PPF Account

PPF अकाउंट आपको बना सकता है करोड़पति, करना होगा मात्र इतना निवेश

21/03/2023
Dr. Sandip Ghosh

IMA का बड़ा एक्शन, डॉ. संदीप घोष की सदस्यता की निलंबित

28/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version