• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चित्रकूट जहरीली शराब कांड: अब तक पांच की मौत, SDM समेत छ्ह अधिकारी निलंबित

Writer D by Writer D
22/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Chitrakoot Poisonous Liquor Scandal

Chitrakoot Poisonous Liquor Scandal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कड़ी कार्रवाई है। इस मामले में राजापुर के एसडीएम राहुल कश्यप, सीओ रामप्रकाश, कोतवाल अनिल कुमार सिंह को शराब कांड में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सहित चार लोग पहले ही सस्पेंड हुए थे। हल्का इंचार्ज और सिपाही भी सस्पेंड किए जा चुके है।

चित्रकूट में शनिवार रात जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की और मौत हो गई है, जिससे अब मृतकों की संख्या पांच पहुंच चुकी है। जहरीली शराब से मौत की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप स्थिति है। चित्रकूट आईजी रेंज सत्यनारायण ने बताया कि मामले को लेकर हल्का इंचार्ज और संबंधित सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, मुख्यालय से 56 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव का है। यहां के निवासी सत्यम, दुर्विजय, मुन्ना सिंह, सीताराम, छोटू और बबली सिंह गांव में घूमने निकले हुए थे। घरवालों का आरोप है कि सभी 6 लोगों ने 20 मार्च की रात गांव के ही एक घर से शराब लेकर पिया था। इसके बाद यह लोग घर वापस आ गए। घर आने पर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। मौके पर ही मुन्ना सिंह और सीताराम की मौत हो गई। दो युवकों की मौत के बाद परिजनों ने सत्यम, दुर्विजय, छोटू और बबली सिंह को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इन चारों लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें कौशांबी जिला अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन अस्पताल आते आते ही सत्यम की मौत हो गई, जबकि दुर्विजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिले के थाना राजापुर स्थित ग्राम खोपा में जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी, राजापुर राहुल कश्यप विश्वकर्मा क्षेत्राधिकारी, राजापुर रामप्रकाश और जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन के अभाव में तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिये हैं।

मामूली विवाद को लेकर फायरिंग, डेयरी संचालक समेत दो जख्मी, एक गिरफ्तार

इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक) हल्का प्रभारी तथा बीट कांस्टेबल राजापुर भूपेन्द्र सिंह और संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही ग्राम चौकीदार खोपा, सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सीज़ कर उन्हे हिरासत में ले लिया गया है। गावं के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सीज़ कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।

Tags: Chitrakoot Poisonous Liquor Scandalcrime newsup news
Previous Post

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, मुख्यालय से 56 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

Next Post

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर सरगना किशन सिंह को ब्रिटेन से भारत लाया गया

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
drugs

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर सरगना किशन सिंह को ब्रिटेन से भारत लाया गया

यह भी पढ़ें

आरोग्य अगर सबका अधिकार

आरोग्य अगर सबका अधिकार, तो यह उचित ही है

12/01/2021
Foundation

ऐसे चुने अपने लिए सही फाउंडेशन, ये टिप्स करेंगी आपकी हेल्प

11/02/2025
Durga Shankar Mishra

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने संभाला काम, पहुंचे चुनाव आयोग की बैठक में

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version