• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटी दिवाली कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
17/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Choti Diwali

Choti Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस बार छोटी दीवाली (Choti Diwali) 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन को नरक चौदस, रूप चौदस और काली चौदस भी कहते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध इसी दिन किया था। लोग अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए यम के नाम का दीपक जलाते हैं। हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व है।

छोटी दिवाली (Choti Diwali) कब है-

दिवाली (Choti Diwali) को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज के साथ ये खत्म होता है। दिवाली कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। दीवाली से एक दिन पहले छोटी दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को नरक चौदस, रूप चौदस या काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था।

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दीवाली (Choti Diwali) का त्योहार मनाया जाएगा। दीवाली के एक दिन पहले होने की वजह से इसे छोटी दीवाली कहा जाता है। इस बार रविवार, 19 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग अकाल मृत्यु से मुक्ति पाने के लिए यम के नाम का दीपक जलाते हैं। आज के दिन हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।

छोटी दिवाली (Choti Diwali) शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर अगले दिन 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन अभ्यंग स्नान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 56 मिनट से लेकर 6 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। वहीं, 19 अक्टूबर की रात को 11 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 31 मिनट तक दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन दीपदान करने से व्यक्ति को नरक के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

छोटी दिवाली (Choti Diwali) 2025 पूजा विधि

छोटी दिवाली (Choti Diwali) के दिन सूर्योदय के समय तिल का तेल लगा कर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा मिलती है। इस दिन हनुमान जी के साथ ही यम देवता की पूजा अर्चना भी की जाती है। सुबह स्नान करने के बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें। इसके बाद उसपर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करें। अब हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान को हलवे का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करें, आरती करें। इसके बाद रात के समय में घर के बाहर दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके यम देवता के नाम से एक दीपक जलाएं।

Tags: Choti Diwali
Previous Post

रमा एकादशी व्रत न करने पर भी मिलेगा पूरा लाभ, करें इन चीजों का दान

Next Post

मां लक्ष्मी को समर्पित होता है शुक्रवार, मनोकामना अनुसार आज घर लाए ऐसी मूर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी को समर्पित होता है शुक्रवार, मनोकामना अनुसार आज घर लाए ऐसी मूर्ती

यह भी पढ़ें

AK Sharma

लौह पुरुष के बिना राष्ट्रीय एकता की कल्पना अधूरी: एके शर्मा

25/11/2025
Kheer- Sharad Purnima

आश्विन माह में शरद पूर्णिमा कब है? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

23/09/2024
biden putin

दुनिया में खतरनाक हथियारों की होड़ को कैसे कम करेंगे बाइडन, जानें पूरा मामला

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version