• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

Writer D by Writer D
03/10/2026
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की राजनीति का एक ऐसा चेहरा सामने आया, जिसने पार्टी के अंदरूनी अनुशासन, कार्यकर्ताओं के बीच कलह और महिला सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेता आपस में भिड़ गए और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का गोरखपुर प्रेस क्लब ने संज्ञान लेते हुए कैंट थाने में तहरीर दे दी है।

मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गईः नगीना प्रसाद

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने आरोप लगाया कि सपा नेता अंशुमान सिंह के साथ कई लोग असलहे लेकर पहुंचे और विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि अंशुमान सिंह के बेटे ने भी साहनी के साथ मारपीट की।

असलहा लेकर कुर्सी आगे बढ़ाने का बनाने लगे दबाव

नगीना प्रसाद साहनी ने बताया कि, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम चल रहा था, तभी अंशुमान सिंह अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचे।आरोप है कि उनके साथ आए लोग असलहे लिए हुए थे और कुर्सी आगे बढ़ाने का दबाव बनाने लगे।

कान्फ्रेंस में साहनी के बगल में महिला नेता काजल निषाद थीं मौजूद

साहनी के बगल में महिला नेता काजल निषाद बैठी थीं और कुर्सियों के बीच जगह नहीं थी। इसके बावजूद कुर्सी आगे करने को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते गाली-गलौज तथा मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटनाक्रम ने सपा की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक मंच पर ला दिया। गाली- गलौज, अभद्रता करते समय यह भी ध्यान नहीं रखा गया कि वहां महिलाएं भी मौजूद हैं।

जिलाध्यक्ष ने भी मानी घटना की गंभीरता, अखिलेश यादव तक पहुंचेगा मामला

पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने साफ कहा कि वह पूरे मामले से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे। उन्होंने प्रेस क्लब में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सवाल उठाया कि जब प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक स्थान पर लोग सुरक्षित नहीं हैं तो पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं की स्थिति क्या होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपराधियों और गुंडों को लेकर घूम रहे हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने भी घटना को बेहद निंदनीय और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मामले की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Narottam Mishra

स्वस्थ तन और मन से खुशहाल होता है जीवन : नरोत्तम मिश्रा

21/02/2021

लाल टोपीधारी अपराधियों को जनता नहीं करेगी माफ : केशव मौर्य

12/12/2021
Justice NV Raman

जस्टिस एनवी रमन होंगे 48 वें चीफ जस्टिस, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version