Main Sliderउत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

विपक्ष को मात देकर सफाई कर्मचारी बना विधायक, PM मोदी पर कही ये बड़ी बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में धनघाटा सीट पर एक सफाई कर्मचारी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने वाले गणेश चंद्र चौहान (Ganesh Chandra Chauhan)  ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 10,553 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस सीट पर कांग्रेस ने शांति देवी तो आम आदमी पार्टी ने संतोष को चुनावी मैदान में उतारा था।

चौहान अपनी इस जीत पर कहते हैं, ‘भारतीय जनता पार्टी और धनघटा के लोगों ने समाज को यह संदेश दिया कि जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति मायने नहीं रखती और आज एक आम आदमी भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

बीजेपी प्रत्याशी को हराकर सफाई कर्मचारी बनी ब्लॉक प्रमुख

प्रधानमंत्री ने इलाहाबाद (प्रयागराज) कुंभ में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया था, उन्होंने उनके पैर धोए और संदेश दिया कि सफाई कर्मचारी नीच नहीं हो सकते। अगर वे समाज की गंदगी साफ कर रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि वे निश्चित रूप से महान हैं।’

सफाई कर्मचारी से विधायक बनने के सफर को लेकर पूछे जाने पर चौहान कहते हैं, ‘उत्तर प्रदेश के लोगों का दिल बड़ा है। उन्होंने मुझे वोट देकर यह साबित किया है।’ वह कहते हैं, ‘कोरोना काल में मैं रिक्शा चालकों के लिए एक गाड़ी में ‘पूरी-सब्जी’ ले जाता था। संत कबीर नगर में बिहार के कई लोग रहते हैं। जब मुझे टिकट दिया गया तो लोग मुझसे मिलने आए, वे भावुक हो गए। जिस दिन मैं जीता, रिक्शा वाले आए और मुझे गले से लगा लिया।’

हार के बाद भी स्वामी प्रसाद पर ‘मेहरबान’ अखिलेश, करेंगे ये त्याग

वह कहते हैं कि रिक्शा चालक उनकी जीत से खुश हो रहे थे और सभी को बता रहे थे कि लॉकडाउन के दौरान जब किसी ने उनकी परवाह नहीं की तब मैंने उन्हें तीन महीने तक खाना खिलाया।’

Related Articles

Back to top button