• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्यकर्ताओं की शक्ति से जीतेंगे चौरासी-सलूम्बर का उपचुनावः मुुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D by Writer D
10/10/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर/डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal) और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने बुधवार को डूंगरपुर के गुरूकुल कॉलेज में चौरासी और सलूम्बर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर कार्ययोजना सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal) ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किए गए वादों को सरकार लगातार पूरा कर रही है। महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम करने, किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने, एमएसपी के दाम बढ़ाने और गरीबों को आवास देने के साथ भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र के 50 फीसदी वादों को महज 10 माह में पूरा करने का काम कर दिया है। भाजपा सरकार ने आदिवासी क्षेत्र वागड़ के विकास के लिए नई योजनाओं को शुरू करने के लिए बजट में घोषणाएं की है। वहीं सलूम्बर-चौरासी विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार सड़क निर्माण, जिला अस्पताल क्रमोन्नयन करने का कार्य भी किया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan lal) ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की दिशा में ठोस नीतिगत फैसले किए। वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से लंबित छात्रवृत्तियों को भाजपा सरकार ने जारी करने और नई छात्रवृत्तियां भी देने का काम किया। बेरोजगार युवाओं को 90 हजार नौकरी को हरी झंडी दे दी गई है और सरकार अपने कार्यकाल में 4 लाख युवाओं को नौकरियां देगी।

उन्होंने (CM Bhajan lal) कहा कि वागड़ के विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए और भाजपा के सदस्यता अभियान में आमजन को जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी, विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का हर बूथ पर कमल खिलाने का अटल संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हर बूथ पर कमल खिलाने का अटल संकल्प है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहतन से तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, उसी तरह चौरासी और सलूम्बर विधानसभा उप चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा।

राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में हम सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर सक्रिय भूमिका निभानी है। भाजपा की रीति और नीति समझाते हुए हमें प्रदेश की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आमजन को भाजपा परिवार में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हर वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है, इसके लिए हमें उन से निरंतर संपर्क करने की आवश्यकता है।

Tags: CM Bhajan Lalrajasthan news
Previous Post

अपराध को रोकने में पुलिस की सजगता एवं सतर्कता महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post

मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

यह भी पढ़ें

Delhi High Court

12 साल की बच्ची पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, की यह मांग

28/05/2021
sant baba ram singh

सिंधु बार्डर पर धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या, नोट में लिखा…

16/12/2020
Deepotsav

रामनगरी में 10 दिन होगा ‘राम जन्मोत्सव’ का आयोजन, Run For Ram मैराथन में दौड़ेगी अयोध्या

15/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version