• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम भजनलाल का तोहफा, गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
15/12/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने तोहफे दिए। सीएम भजनलाल ने रविवार को डीग में पूंछरी का लौठा एवं गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना के शिलान्यास किया। इसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा राज्य में एक तरफ हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ तेजी से बुनियादी ढांचे का निर्माण भी हो रहा है। हम प्रदेश में सड़कों और नए एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाने के अपने संकल्प पर निरंतर काम कर रहे हैं। जिसका फायदा श्रद्धालुओं को भी मिलेगा।

विकास इस पावन धाम की आध्यात्मिक खूबसूरती में करेगी इजाफा

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा गिरिराज जी की परिक्रमा करने के लिए यहां देश-विदेश से हर साल करीब 2 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। आज 21 किमी की यह परिक्रमा बहुत से भारतीय परिवारों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है। नंगे पैर या दंडवत परिक्रमा करते श्रद्धालु, छप्पन भोग के प्रसाद से सजी झांकियां त्योहार का माहौल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास परियोजना हमारे इस पावन धाम की आध्यात्मिक खूबसूरती में इजाफा करेगी।

राजस्थान में परिक्रमा का हिस्सा महत्वपूर्ण

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा में 1.2 किमी का राजस्थान में पड़ने वाला हिस्सा परिक्रमा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें श्रीनाथजी, पूंछरी का लौठा आदि प्रमुख मंदिर और अप्सरा एवं नवल कुंड जैसे कई पवित्र स्थल हैं। पूंछरी में शीघ्र ही पूरे देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

गिरिराज जी परिक्रमा पथ का होगा चार जोन में विकास

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कहा कि गिरिराज जी परिक्रमा पथ के विकास को 4 जोन में बांटकर विकसित करने की योजना बनाई है। आज पहले जोन का शिलान्यास हुआ है। जिसमें श्रीनाथ जी मंदिर, पूंछरी का लौठा मंदिर, दाऊजी का मंदिर, गंगा मंदिर, नरसिंह जी मंदिर, मुखारबिंद, अप्सरा कुंड एवं नवल कुंड, फाउंटेन, राधा वाटिका, बोटेनिकल गार्डन, लोटस पौंड, मयूर वाटिका, विष्णु अवतार गार्डन का विकास करवाया जाएगा।

दूसरे जोन में जानें क्या होगा

इसके बाद दूसरे जोन में भव्य प्रवेश एवं निकास द्वार, मार्ग का सौंदर्यीकरण, रोशनी, विश्राम मंडप, पेयजल सुविधाओं, फूड जॉइंट एवं स्टॉल, भगवान श्री कृष्ण से संबंधित मूर्तियां, गैलरियों का निर्माण जैसे कार्य करवाए जाएंगे।

तीसरे जोन में परिक्रमा मार्ग के बाहर होगा विकास

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कहा कि परिक्रमा पथ के तीसरे जोन में परिक्रमा मार्ग के बाहर एंट्री प्लाजा, ग्रीन कैनाल वाटरफ्रंट, पार्किंग, गोठ स्थल, भजन एवं कीर्तन स्थल, पौराणिक आर्ट गैलरी, गिरिराज जी म्यूजियम, सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक केंद्र, आर्ट विलेज आदि का विकास किया जाएगा।

चौथे जोन में 250 फुट ऊंची मूर्ति रहेगी आकर्षण का केंद्र

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कहा कि चौथे जोन में बनने वाली 250 फुट ऊंची मूर्ति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। इस जोन में आश्रम गांव, मेडिटेशन हॉल, गौशालाओं, राजस्थानी हैंडीक्रॉफ्ट बाजार आदि का विकास किया जाएगा।

खाटूश्यामजी की भव्यता के लिए 100 करोड़ रुपए होंगे खर्च

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने कहा कि ने राज्य सरकार खाटूश्यामजी को भव्यता प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपये राशि के कार्य करवा रही है। प्रदेश में दीपावली, होली, शिवरात्रि एवं रामनवमी जैसे त्योहारों पर लगभग 600 मंदिरों में विशेष साज-सज्जा व आरती के लिए बजट का प्रावधान किया है। कैलादेवी मंदिर (झील का बाड़ा) और गंगा मंदिर समेत प्रदेश में अनेक मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 300 करोड़ रुपए की राशि से राजस्थान के 20 प्रमुख मंदिरों और आस्था धामों में विकास कार्य करवा रही है।

Tags: CM Bhajan Lalrajasthan news
Previous Post

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच IED ब्लास्ट, BSF का जवान घायल

Next Post

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post
Artist Vijay Khare passed away

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

Sonu Sood, the messiah of the poor, fulfilled his one more promise.

नंगे पाओ ही मुंबई दौड़ा चला आया सोनू सूद का फैन, देख भावुक हुए

11/06/2021
With these changes, 'Virat team' can come down against Delhi

इन बदलावों के साथ दिल्ली के खिलाफ उतर सकती है ‘विराट टीम’

27/04/2021
online shopping

बैंक-ज्वैलर्स-प्रॉपर्टी-कार कंपनियां त्योहारों पर ग्राहकों को दे रही है छूट

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version