• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा से लौटने पर भजनलाल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Writer D by Writer D
14/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) अपनी दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ जयपुर लौटे। शर्मा के यहां पहुंचने पर जयपुर एयरपोर्ट परिसर में राज्य मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं विधायकों सहित उच्चाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल विदेश यात्रा के लिए उन्हें बधाई दी।

एयरपोर्ट के बाहर भी विभिन्न स्थानों पर आमजन ने मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) का ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बुजर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने विकसित राजस्थान के लिए लगातार किए जा रहे फैसलों एवं प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत राज्य में निवेश के लिए इन्वेस्टर मीट और रोड-शो जैसी कई महत्वपूर्ण पहल की है। इस समिट का पहला इन्वेस्टर मीट मुंबई में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दक्षिण कोरिया और जापान में इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लिया जहां कई महत्वपूर्ण कंपनियों और निवेशकों ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने में रूचि दिखाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma)  ने कहा कि राजस्थान वासियों का उत्साह और उमंग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता ने जिस विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई, उस भरोसे पर खरा उतरते हुए राज्य सरकार पूरे समर्पित भाव से विकसित राजस्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, मंत्री जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश रावत, अविनाश गहलोत, हीरालाल नागर, झाबर सिंह खर्रा, जवाहर सिंह बेढ़म, के.के. विश्नोई एवं विजय सिंह, राज्यसभा सांसद मदन राठौड एवं राधामोहन दास अग्रवाल, लोकसभा सासंद सी.पी. जोशी, राव राजेन्द्र सिंह एवं मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य, गोपाल शर्मा, जयदीप बिहाणी, महेन्द्रपाल मीना, रामबिलास, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: CM Bhajan Lal SharmaNational newsrajasthan news
Previous Post

डॉक्टर रेप-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Next Post

‘हाथ जोड़ रही हूं, भिगो मत अंदर आ जाओ’, बारिश में भीग रहे डॉक्टरों से बोलीं ममता बनर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Mamata Banerjee

'हाथ जोड़ रही हूं, भिगो मत अंदर आ जाओ', बारिश में भीग रहे डॉक्टरों से बोलीं ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

सात वर्षीया मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

16/04/2023
Kanwariyas

हर-हर बोल बम से गूंजी शिव नगरी, कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

10/07/2023
shahrukh khan

आर्यन के ड्रग केस के बीच दिवाली विज्ञापन में लोकल के लिए वोकल हुए शाहरुख, मिली तारीफ

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version