• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता: CM भजनलाल

Writer D by Writer D
18/08/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीकर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि जीवन को सही दिशा देने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हैं बल्कि उन्हें जीवन की हर परिस्थिति का सामना कर सफल बनने के लिए मार्गदर्शित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसी गुरू-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रदेश के प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) रविवार को सीकर के सीएलसी संस्थान में पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी और संत शिरोमणि मकड़ीनाथ महाराज के मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ था। राज्य सरकार द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआईटी का गठन कर अब तक 157 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि युवाओं के साथ धोखा करने वाले किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा।

शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण के विभिन्न निर्णय किए गए हैं, जिससे विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’, महिला लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के अपनाम’ अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ की संकल्पना को साकार रूप देने के लिए हमारी सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि उद्योग, पर्यटन, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार बिजली एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निर्णय ले रही है। ईआरसीपी, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर एवं यमुना जल समझौता जैसे अहम कदमों से राज्य में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। हमारी सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर एमओयू किए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

CM भजनलाल शर्मा की रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस वर्ष एक लाख भर्तियों के लक्ष्य के साथ आगामी पांच वर्षों में चार लाख भर्तियां की जाएंगी। राज्य सरकार द्वारा आगामी पांच वर्षों में निजी क्षेत्र के साथ मिलकर प्रदेश में कुल 10 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाएगा। कैलेण्डर बनाकर निरंतर भर्ती प्रक्रियाओं को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तथा संभाग स्तर पर महाविद्यालय खोले जाएंगे जिससे खिलाड़ी देश-प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि बजट में सीकर का पूरा ध्यान रखते हुए ढेरों घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का गठन होते ही शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का जल पहुंचाने के लिए लिए तीन दशक से अटके यमुना जल समझौता को पूरा किया। शर्मा ने कहा कि 100 करोड़ रूपए से खाटूश्याम कॉरिडोर का विकास, 90 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-52 रामू का बास से एसएच-आठ कुड़ली बाइपास सड़क संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल शाकम्भरी के विकास कार्य सहित सीकर की आईटीआई में 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, फाइबर टू होम तकनीशियन, मल्टीमीडिया, एनीमेशन आदि से संबंधित ट्रेड्स प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वेद विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के मानदेय को आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा सीकर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट) न्यायालय खोले जाने की घोषणा की गई है।

नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में प्रत्येक क्षेत्र में चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिसर में पंडित हरिनाथ चतुर्वेदी और संत शिरोमणि मकड़ीनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस दौरान आयोजित रोड शो में शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इससे पहले हैलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही, मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक सुभाष मील, गोवर्धन वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

Tags: CM Bhajan Lalrajasthan news
Previous Post

CM भजनलाल शर्मा की रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

Next Post

इन समस्याओं में करें इस मसाले का सेवन, मिलेंगे इंस्टेंट फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Hing

इन समस्याओं में करें इस मसाले का सेवन, मिलेंगे इंस्टेंट फायदे

यह भी पढ़ें

Amit Shah

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से भरा नामांकन, बोले- यहां जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया

19/04/2024

एंडी मरे ने मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

03/05/2022
Pregnant

गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के होते है फायदे

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version