• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्यकर्ता चिंता ना करें, आपका काम कैमरे की नजर में हैं, आपकी चिंता हम करेंगे: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
21/03/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal

CM Bhajanlal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कोटा कलस्टर की तीनों लोकसभा सीटों यथा कोटा, झालावाड़ और भीलबाड़ा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि राजस्थान से तीसरी बार सभी 25 लोकसभा सीटों को भाजपा को बड़े मार्जिन से जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मात्र 90 दिन के कार्यकाल में राजस्थान सरकार ने अपने घोषणा पत्र की 45 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं को पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना और यमुना नदी समझौता से राजस्थान के बड़े क्षेत्र की जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान हो जायेगा, इन पर एमओयू हो चुका है। डीपीआर बनाकर के बहुत शीघ्र ही तेज गति से कार्य होगा। यह इसलिए संभव हुआ की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। हमने चुनाव से पहले पेपर लीक संबंधी मामले पर राजस्थान के युवाओं से वायदा किया था उसे पूरा करते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है और 63 लोग अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका हैं पेपर लीक से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों ना हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा राजस्थान में दहशतगर्दी पर पूरी तरह नकेल कसी गई है, 10 हजार से ज्यादा चिन्हित गिरफ्तारियां हुईं हैँ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने में हाडोती का बहुत बड़ा योगदान रहा है, पहले जनसंघ के रूप में और अब भारतीय जनता पार्टी के रूप में हाडोती से बड़ी जीत मिलती है और उससे राजस्थान में सरकार बनती है। सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्ध है, उनके द्वारा उठाये गये सार्वजनिक हित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जायेगी। पार्टी के लिए किया गया काम कैमरे की नजर में है, कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरी है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 2014 से पहले के भारत और 2014 से बाद के भारत के बारे में स्पष्ट अंतरों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के भारत में गुलामी के आईकॉनों को सम्मान पूर्वक रखा जाता था। वही 2014 के बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद गुलामी के सभी आईकॉनों को हटाकर के भारतीय स्वाभिमान और सम्मान को प्रतिष्ठित करना प्रारंभ कर दिया है, अब भारत में ब्रिटिश जॉर्ज पंचम की प्रतिमा हटाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजना एवं उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि जो राष्ट्र को प्रथम मानकर चलती है उस भाजपा सरकार को प्रत्येक सीट पर अधिकतम वोटों से जीतानें में जुट जाए।

शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर घर-घर पहुंचना है भाजपा के झंडे, प्रधानमंत्री मोदी के स्टीकर लेकर के प्रत्येक घर तक पहुचें। वहीं रामनवमी को धूम धाम से मनाये, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे की धुन पर पूरा वातावरण सांस्कृतिक राष्ट्रवादमय बनाना है।

भारतीय संविधान को मजबूत करने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान: सीएम भजनलाल

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में अग्रणी बन रहा है और वे इसके लिए घोर परिश्रम कर रहे हैँ। उन्होंने कहा तीन तलाक को समाप्त कर देश में न्याय की व्यवस्था लागू की गईं। देश में कल्याणकारी कार्यों से जहां राहत दी जा रही है वहीं आर्थिक मोर्चे और तेजगती से विकास हो रहा है। कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे, कांग्रेस में चुनाव के डर से किसी को कोरोना हो जाता है तो किसी को कुछ हो जाता, जो कांग्रेस से चुनाव लड़ने से बचने में सफल हो जाता है वह खुशी मनाता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया कि पूरे विश्व में भारत का प्रभाव तेजी से बड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपने बलबूते पर 400 पार की और बड़ रही है।

बिरला ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा और लोकसभा में चुनाव की बूथ रिजल्ट सीट को साथ ले जाना चाहिए और उसी परिपेक्षय में रणनीति बनानी चाहिए। भाजपा अपनी उपलब्धियों के बल पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक मार्जिन से विजय प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम को झालावाड़ सांसद दुष्यन्त सिंह, भीलबाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया, शिक्षा मंत्री मदन दिलावार, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर,प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, क्लस्टर प्रभारी नारायण पंचारिया प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, सहित मौजूद विधायक, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों नें संबोधित किया एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच नें किया स्वागत जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें किया।

Tags: cm bhajanlal sharmaKota newsNational newsrajasthan news
Previous Post

2022 में कमेरावादी से गठबंधन था, 2024 में नहीं: अखिलेश यादव

Next Post

गोरलचौड़ मैदान में होलियारों संग झूमे मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
Main Slider

मुहांसे छोड़ गए है फेस पर निशान, तो ऐसे करें दूर

28/09/2025
Rajma Dosa
Main Slider

इस डिश से करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

28/09/2025
UPITS 2025: Khadi Fashion Show
Main Slider

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

27/09/2025
Mary Kom
Main Slider

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के घर चोरी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

27/09/2025
SIT
राजनीति

यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल प्रकरण: एसआईटी ने हरिद्वार में किया जन संवाद

27/09/2025
Next Post
CM Dhami

गोरलचौड़ मैदान में होलियारों संग झूमे मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Road Accident

कार और बाइक की भिडंत में महिला की मौत

11/10/2022
Swatantradev

जातिवाद, वंशवाद के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए करें वोट : स्वतंत्रदेव

02/03/2022
शिवराज कैबिनेट का विस्तार Shivraj cabinet expansion

मध्यप्रदेश में अब केवल रविवार को लॉकडाउन, रात का कर्फ्यू जारी रहेगा : शिवराज

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version