• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

Writer D by Writer D
29/05/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti

CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधिवत गंगा पूजन कर भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा विश्व शांति की कामना की।

परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और दीपों की दिव्य आभा से पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मां गंगा की आराधना करते हुए प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण और वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की जीवंत धारा है, जिसने सदियों से देश की आध्यात्मिक चेतना को पोषित किया है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर आना सदैव आत्मिक शांति और आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।

नितिन नबीन ने भारतीय संत परंपरा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब देश सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक चुनौतियों से गुजरा है, तब संतों और ऋषियों ने अपने तप, त्याग और ज्ञान के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और तपस्या की विरासत को संत समाज ने पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित रखा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसी देवभूमि भारत की सनातन चेतना का केंद्र है, जहां से पूरे देश को आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त होती है। गंगा, संत परंपरा और भारतीय संस्कृति का संरक्षण केवल धार्मिक दायित्व नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए गंगा संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों से देश की प्रतिष्ठा विश्वभर में बढ़ी है। उन्होंने उत्तराखंड को दिव्यता, संयम और संगम की भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, निरंजन अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित अनेक संत-महात्मा, अधिकारी, श्रद्धालु और देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित रहे।

Tags: uttarkhand news
Previous Post

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

Next Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

MoU signed between UPSDM and NSE
उत्तर प्रदेश

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

12/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी मजबूती के साथ खड़ा है भारत : योगी आदित्यनाथ

12/06/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

पंजाब में भगवंत मान ही होंगे आआपा का सीएम चेहरा, केजरीवाल ने नवंबर में दिए चुनाव के संकेत

12/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, आस्था व आर्थिकी के संगम से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा भारत: सीएम योगी

12/06/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल भारत के स्वर्णिम बदलाव का दौर, उत्तराखंड को मिला अभूतपूर्व विकास: धामी

12/06/2026
Next Post
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स पांच करोड़ के पार, खास अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया

17/07/2020
Life Imprisonment

पॉक्सो अदालत ने अभियुक्त को सुनाई उम्र कैद की सजा, लगाया एक लाख का जुर्माना

09/12/2020
Paris Olympics

WFI का बड़ा फैसला, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट समेत इन रेसलर्स का नहीं होगा ट्रायल

21/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version