• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार में प्रगति के शिखर पर पहुंचा हरियाणा : पुष्कर धामी

Writer D by Writer D
30/09/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि पिछले दस सालों में हरियाणा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश विकास और प्रगति के शिखर पर आगे बढ़ा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, पेयजल से लेकर कनेक्विटी हर स्तर पर हरियाणा आगे बढ़ा है। इस दौरान जहां 40 राष्ट्रीय राजमार्गाे का निर्माण किया गया वहीं रेलवे के 300 करोड़ के बजट को बढ़ाकर तीन हजार करोड़ रुपए करने का कार्य भी डबल इंजन की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की मजबूत और स्थिर सरकार बनाने का काम करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को बडखल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा के समर्थन में एसजीएम नगर स्थित बौद्ध विहार पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्कर धामी ने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए, प्रदेश में नौ मेडिकल कालेज बनवाए गए वहीं 262 करोड़ की लागत से फरीदाबाद की रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। एक लाख 19 हजार लोगों के आयुष्मान चिरायु कार्ड बनवाए गए। सौ प्रतिशत घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी का बड़ी माला पहनाकर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी महिला एवं दलित विरोधी पार्टी : पुष्कर सिंह

धामी (CM Dhami) भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नेक दिल इंसान है, तीन बार पार्षद रहते हुए इन्होंने अपने क्षेत्र में भरपूर विकास करवाया है, इसलिए अब पार्टी ने उन्हें बडखल क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी दी है, इसलिए आप सभी एकजुट होकर बडखल में कमल खिलाने का काम करे और धनेश अदलक्खा को भारी मतों से विजयी बनाकर भेजो, इनकी जीतने से बडखल क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने देवभूमि से बाबा फरीद की नगरी में पधारने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्वागत करते हुए कहा कि मैं तो भाजपा पार्टी का सिपाही हूं। तीन बार पार्षद रहा, तब लोगों की सेवा की, अब पार्टी ने विधानसभा का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है, अब भी लोगों की सेवा करूंगा।

जनसभा में आए लोगों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा को अपना समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री दिनेश जी, गोपाल उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवतमान महापौर सुमन बाला, पूर्व पार्षद सरदार जसवंत सिंह, मनोज नासवा, अमित आहुजा, सतेंद्र पाण्डेय, कर्मवीर, कमल शर्मा, हरेंद्र भड़ाना, वजीर सिंह डागर, देव सिंह गोसांई, अमित मिश्रा, श्रीपाल, अजय डुडेजा, अशोक, रावत जी सहित उत्तराखंड समाज के हजारों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Tags: cm dhamiHaryana electionsHaryana newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

कांग्रेस पार्टी महिला एवं दलित विरोधी पार्टी : पुष्कर सिंह

Next Post

बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी rahul-gandhi

पीएम मोदी के कार्यकाल में सुधार, चोरी के जैसा है : राहुल गांधी

10/12/2020
nandgopal nandi

मंत्री नन्दी ने मई में 10,000 लोगों से किया वर्चुअल संवाद, लोगों से लेते रहे हालचाल

01/06/2021
ChatGPT में आया Group Chat फीचर, अब दोस्तों और ऑफिस टीम संग एक ही चैट में करें प्लानिंग

ChatGPT में आया जबरदस्त फीचर, जानें कैसे करेगा वर्क

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version