• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा विधानसभा चुनाव धर्मियाें व अधर्मियों के बीच : पुष्कर धामी

Writer D by Writer D
30/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा है कि हरियाणा में हो रहा विधानसभा चुनाव धर्म और अधर्मियों के बीच का है। एक ओर धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद के दलदल में फंसाने वाली कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में कट, कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को सफीदों से भाजपा उम्मीदवार रामकुमार गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामकुमार गौतम को सभी की सेवा के लिए भेजा है। बीते 10 वर्षों में देश और हरियाणा की तस्वीर बदली है। देश के साथ हरियाणा भी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। हरियाणा सामाजिक और आर्थिक रूप से बुलंदियों को छू रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ा है। हरियाणा में 40 नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण नए नेशनल हाई-वे और गांव-गांव तक सड़को का जाल बिछा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि इस विधानसभा में चार राष्ट्रीय राजमार्ग बने है। राज्य में एक करोड 19 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडिकल कॉलेज हैं, 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए, प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हरियाणा की धरती में महाभारत का युद्ध हुआ। धर्म और अधर्मियों के बीच लड़ाई हुई। उन्होंने कहा ये चुनाव भी धर्म और अधर्मियों के बीच का युद्ध है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद के दलदल में फंसाने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियां हैं। बीते 10 सालों में भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जाती रही है। अब हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस हरियाणा में कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की जमीन छीनकर कांग्रेस के बड़े नेताओ को दे दी जाती थी। कांग्रेस फिर से दलाली का राज चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक ही पार्टी की जायदाद हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी महिला और दलित विरोधी भी है। उन्होंने कहा हरियाणा और देवभूमि के नौजवान देश की सीमा में खड़े होकर मां भारती की सेवा करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम, पूर्व विधायक सुरेश कौशिक, राजपाल चौहान, श्याम, हरीश शर्मा, रामपाल मूर्ति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiHaryana electionsHaryana newsNational news
Previous Post

राहुल गांधी पर्यटक की तरह हरियाणा में घूमने आए हैं, चले जाएंगे: सीएम नायाब सैनी

Next Post

कांग्रेस पार्टी महिला एवं दलित विरोधी पार्टी : पुष्कर सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Next Post
CM Dhami

कांग्रेस पार्टी महिला एवं दलित विरोधी पार्टी : पुष्कर सिंह

यह भी पढ़ें

Gangster Act

छात्र का अपहरण करने के बाद हत्या करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

24/12/2020
Mahakumbh

संवाद और समावेशी महाकुंभ पर योगी सरकार का फोकस

29/10/2024
Accused of leaking CTET paper arrested

CTET पेपर लीक करने के मामले में शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version