• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं

Writer D by Writer D
31/03/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमजोर नेतृत्व, बिना रोडमैप की भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं। 2014 से पहले हर दिन कोई ना कोई घोटाला सामने आया करता था। आज घोटालेबाजों पर सख्त एक्शन हो रहा है। वर्तमान में भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं।

लम्बगांव टिहरी में रविवार को टिहरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चलाने का काम एक ही परिवार के लोगों ने किया है। देश की जनता की कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। कांग्रेस के राज में दंगाइयों, पत्थरबाजों के हौसले बुलंद थे। कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति कर राष्ट्रहित को बलि चढ़ाने का काम किया है। इनके लिए देश नहीं अपितु अपना स्वार्थ प्राथमिकता पर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, झूठ और दूसरों को गुमराह करना है। लोकसभा चुनाव में बची हुई कांग्रेस का अंत तय है।

मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तकदीर

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि जनता का एक वोट बीते 10 वर्षों में देश में बड़ा परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की तकदीर बदली है। दुनिया में देश का मान-सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। भारत निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। स्वदेश में ही आधुनिक हथियार तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबी मांग वन रैंक-वन पेंशन को पूरा किया गया है।

अगले 10 वर्षों में जीएसडीपी दोगुना करना उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान 3.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए हैं। उसमें से 81 हजार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हो रही है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सरकार का लक्ष्य है कि सभी के सहयोग से आने वाले 10 वर्षों में जीएसडीपी को दोगुना करेंगे।

पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा टिहरी झील

टिहरी लोकसभा में विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। टिहरी झील को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 3400 करोड़ की लागत से टिहरी बांध के चारों ओर रिंग रोड एवं मूलभूत सुविधाएं विकसित किए जाने का काम गतिमान है। इससे 173 गांव को सीधा लाभ मिलेगा।

टिहरी बांध से प्रभावित 415 परिवारों के विस्थापन का कार्य किया गया है। पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नागराजा मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया है। रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी पर प्राथमिकता से कार्य हो रहा है।

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान करना है। लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक वोट देकर ऐतिहासिक जीत दिलवानी है।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस के हैं तीन मित्र, तुष्टिकरण-भ्रष्टाचार-काली कमाई

Next Post

लोकसभा चुनाव के बाद मोदी की गारंटी के शेष वादे होंगे पूरे: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
राष्ट्रीय

बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post
CM Sai

लोकसभा चुनाव के बाद मोदी की गारंटी के शेष वादे होंगे पूरे: सीएम साय

यह भी पढ़ें

rape

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, 65 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार

20/12/2020
JPSC-JSSC Protest

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद गरमाया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP नेता हिरासत में

10/08/2026
shamita shetty-rakesh

बाहों में बाहें डाले दिखे शमिता और राकेश बोपट, डिनर डेट पर पहुंचे रेस्टोरेंट

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version