• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं को ₹16 करोड़ मंजूर

Writer D by Writer D
29/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों, राहत सहायता और जनहित योजनाओं के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि, जिलों को अनटाइड फंड, देहरादून में सीवर लाइन कार्य और संस्थान के नामकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

आपदा प्रभावितों को राहत राशि

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने 5 अगस्त 2025 को यमुना नदी के जलस्तर में आंशिक अवरोध के कारण ग्राम कुंशाला मध्य, स्यानाचट्टी क्षेत्र में बनी झील से जलमग्न हुए होटल और भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 61.09 लाख रुपये देने को मंजूरी दी है।

इसके अलावा टिहरी गढ़वाल जनपद की धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार और मदननेगी तहसीलों के अतिवृष्टि एवं भूस्खलन प्रभावित परिवारों को छह माह तक किराया सहायता के रूप में 19.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रभावित परिवारों को 4 हजार रुपये प्रतिमाह प्रति परिवार की दर से राशि दी जाएगी।

जिलों को ₹13 करोड़ अनटाइड फंड

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधान के तहत सभी जनपदों के लिए अनटाइड फंड मद में कुल 13 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन दिया है। इससे जिलों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को गति मिलेगी।

देहरादून में सीवर कार्य को मंजूरी

जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा क्षेत्र के श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाइन बदलने तथा संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एसपीएस निर्माण कार्य के लिए 2.43 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।

शहीद रेवाधर के नाम पर होगा आईटीआई

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लांसनायक रेवाधर के नाम पर रखने का अनुमोदन भी प्रदान किया है। अब संस्थान का नाम “शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान” होगा।

सरकार के इन फैसलों को विकास कार्यों में तेजी, आपदा प्रभावितों को राहत और शहीदों के सम्मान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Tags: cm dhami
Previous Post

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

Next Post

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

यह भी पढ़ें

President Draupadi Murmu

देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है : राष्ट्रपति

27/06/2024
Actor Riz Ahmed angry over misrepresenting Muslims in films

अभिनेता रिज अहमद फिल्मों में मुसलमानों को गलत दिखाने को लेकर नाराज

12/06/2021
Mahant Narendra Giri

महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर उठते सवाल

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version