• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

Writer D by Writer D
14/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और जनहित से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य सरकार के सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की दरों में वृद्धि को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और किसानों व आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंचाई योजनाओं के लिए ₹27.89 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्तपोषित योजनाओं के तहत चमोली और अल्मोड़ा जिलों में सिंचाई विभाग की पांच योजनाओं के लिए ₹12.83 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके अलावा सिंचाई विभाग की सात अन्य योजनाओं के लिए ₹15.06 करोड़ के अनुमोदन को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

चंपावत में हैंडपंप और सोलर पैनल लगेंगे

जनपद चंपावत के विभिन्न क्षेत्रों में 50 हैंडपंप और 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता और ऊर्जा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुक्तेश्वर पर्यटक आवास गृह का होगा उच्चीकरण

पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के तहत नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर स्थित पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण के लिए ₹4.96 करोड़ की मंजूरी दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पौड़ी में बनेगी एनसीसी अकादमी

मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल में एनसीसी अकादमी की स्थापना के लिए संशोधित ₹50 करोड़ की परियोजना लागत के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में ₹1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को बेहतर सैन्य प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास के अवसर मिलेंगे।

पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के पांचवें और छठवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन पर पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की दरों में वृद्धि को भी मंजूरी दी है।

1 जनवरी 2026 से लागू नई दरें इस प्रकार होंगी:

  • पांचवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 484 प्रतिशत कर दी गई है।
  • छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह कर दी गई है।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा किसानों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

Next Post

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

यह भी पढ़ें

बीजेपी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को मिलेगा CM योगी का मार्गदर्शन

16/09/2021
CM Yogi

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
PM Modi

भारत ग्लोबल स्टार्टअप स्पेस के लिए नई उम्मीदः पीएम मोदी

20/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version