• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने पीड़ित के परिवार को न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा, कहा- पीड़िता के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है

Writer D by Writer D
03/05/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी, हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

धामी से नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए और समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की और से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीताल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों के लिए नैनीताल पूर्ण रूप से सुरक्षित है। शहर का माहौल बिगाड़ने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Tags: cm dhami
Previous Post

धामी से नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post

उत्तराखंड ने UCC लागू कर देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया- मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड ने UCC लागू कर देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया- मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Jaya Ekadashi

सफला एकादाशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय

15/12/2025
राम मंदिर

श्रीराम मंदिर की भूमि पूजा के बाद अब सूर्यवंशी पहनेंगे पगड़ी और चमड़े का जूता

06/08/2020
yogi government

छात्रों को स्मार्टफोन या टैबलेट देगी योगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर 

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version