• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
08/09/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम भीमगौड़ा में ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख 11 हजार रूपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन पूज्यपाद् गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि वे हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिये अर्पित कर दिया तथा उनके जीवन का एक मात्र सिद्धान्त परोपकार एवं जीवन शैली स्नेह और आत्मीयता थी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि संत केवल कार्य से ही नहीं, अपितु अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं तथा सन्तों का तो जीवन ही परोपकार के लिए होता है। सन्तों ने स्वयं दूसरों का दुःख लेकर समाज को सुख प्रदान करने को ही अपना धर्म माना है। उन्होंने कहा कि गुरु श्री जयराम जी महाराज से लेकर गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी का पूरा जीवन लोक कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जयराम आश्रम को जन सेवा एवं समर्पित संस्था बताया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि जिस संस्था के नाम में ही ’’जय’’ और ’’राम’’ जैसे भारतीय सांस्कृति के आधार शब्दों का मेल हो तो उस संस्था के कार्यों की व्याख्या शब्दों में नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि अति सीमित संसाधन होने पर भी जयराम आश्रम ने जनसेवा के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को अपने गुरुदेव के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य करने वाला बताते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, गोसेवा, संस्कृत के प्रसार तथा जन सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे हैं, वे समाज के लिए अनुकरणीय हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का जो मूल स्वरूप है, उसे आगे बढ़ाने के लिये निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार में गंगा कारिडोर बनाया जायेगा, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।

By-Elections: सीएम धामी ने वो कर दिखाया जो योगी नही न करें सके

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि गंगा के घाटों की तर्ज पर यमुना के घाटों को भी विकसित किया जायेगा। कालसी में गुरूवार को यमुना तट पर स्नान घट व हरिपुर घाट का शिलान्यास किया जा चुका है, इससे हरिपुर के विकसित होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में निरन्तर इजाफा हो रहा है, इसको देखते हुये अवस्थापना सुविधाओं का विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ तथा हेमकुण्ड रोपवे पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके तहत प्रथम चरण में 16 मन्दिरों को लिया गया है तथा चारधाम यात्रा की भांति मन्दिर माला मिशन के तहत पर्यटन को बढ़ाने का निरन्तर प्रयास चल रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटक इससे परिचित होने के साथ ही देवभूमि से अच्छा अनुभव लेकर भी जायेंगे तथा इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम को जूनापीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि, श्री ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज, हरिद्वार नगर विधायक श्री मदन कौशिक ने भी सम्बोधित करते हुये ब्रह्मलीन परमपूज्य गुरूदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज के जीवन तथा समाज व देश हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का संचालन महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी ने किया।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

फ्री में Aadhaar अपडेट करने की बढ़ी लास्ट डेट, मिला इतने महीने का समय

Next Post

सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो का पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
AK Sharma

सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो का पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

श्रीकांत शर्मा

जब तक मोदी हैं किसान का कोई अहित नहीं कर सकता है : श्रीकांत

10/01/2021
dry run of corona vaccine

देश के 116 जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

02/01/2021
UP Board result

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट घोषित, शुभ छप्रा ने किया टॉप

25/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version