• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

Writer D by Writer D
02/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

गुरुवार को आईआरडीटी सभागार,सर्वे चौक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रतीक थे। उन्होंने उन्हें महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी विचारक और भारत की एकता-अखंडता के प्रखर प्रहरी बताते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कर उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत आधार दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार किया। उन्होंने इसे देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी डॉ. मुखर्जी के विचारों के अनुरूप समानता, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। इसके अलावा सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू कर राज्य ने सुशासन की दिशा में नई मिसाल पेश की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं राज्य के विकास को गति दे रही हैं। वहीं, होमस्टे योजना, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने और संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

sonu sood tattoo

सोनू सूद के चेहरे और नाम का टैटू फैन ने बनवाया अपने हाथ पर

14/08/2020
Hamas

वायुसेना ने हमास के आतंकी ठिकानों पर किया हवाई हमला

26/12/2020
AK Sharma

SC के फैसले का एके शर्मा ने किया स्वागत, बोले- आरक्षण का पालन करते हुए कराएंगे निकाय चुनाव

27/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version