• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है उत्तराखण्डः सीएम धामी

Writer D by Writer D
05/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता हैं। सरकार का लक्ष्य आने वाले 05 साल में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र में उत्तम राज्य बनाने का है। निवेशकों के सुझाव को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से उत्तराखंड में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावना विषय पर चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य यह बातें कहीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन से संबंधित योजनाओं पर तेजी से क्रियान्वयन के लिए जोर दिया। इसके लिए सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन जिसमें वित्त, आवास, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं संबंधित विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को हर संभव मदद देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले 05 साल में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र में सबसे ऊपर पायदान पर ले जाना है। राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों को आगे की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। जो भी समस्याएं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों की ओर से रखी गईं, उनके निदान के हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित करता है। राज्य में हवाई,सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़े इसके लिए एटीएफ में 18 प्रतिशत की कमी की गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पर्यटन नीति लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश आगे बढ़ रहा है। अगले 03 माह बाद भी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद किया जाएगा।

निवेशकों के लिए नीतियों को सरलीकरण-

सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि निवेशकों के लिए सरकार की ओर से बनाई गई नीतियों का सरलीकरण किया जाएगा, जिससे निवेशकों को उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने में आसानी हो सके।

राज्यपाल गुरमीत सिंह से पूर्व डीजीपी ने की मुलाक़ात, पुस्तक की भेंट

पर्यटन निवेश की असीम संभावनाएं-

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि पर्यटन से उत्तराखंड का जहां राजस्व बढ़ता है वहीं बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होते हैं। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद पर्यटन में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों व निवेशकों ने पर्यटन और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

इस मौके पर सचिव एस.एन.पाण्डेय, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक और विभिन्न राज्यों से आये पर्यटन व्यवसायी मौजूद थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

नीतीश कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर

Next Post

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
Saurabh Bahuguna

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

house collapse

भारी बारिश से दून में मकान गिरा, बच्चे सहित तीन की मौत

29/08/2022
corona cases in up

यूपी में दम तोड़ रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले मात्र 190 नए केस

28/06/2021
Nora Fatehi's fan crossed all limits of madness

नोरा फतेही के फैन ने दीवानगी की सारी हदें की पार

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version