• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने मेधावी बालिकाओ को वितरित किये स्मार्टफोन, कहा हमारी बेटियां हैं हमारे अभिमान

Writer D by Writer D
24/01/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: आज मुख़्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Day) के सुवसर पर “मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन”कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बालिकाओ के साथ संवाद किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर बालिकाओं के साथ बात की। बालिकाओ द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 व 2023 की 318 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारी बालिकाएं हमारा गौरव और सम्मान हैं। आज सरकार बालिकाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज मे बालक और बालिका के प्रति फैले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण और राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है और प्रदेश सरकार बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रही है। साथ ही देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना, बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है। कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं बल्कि आज बेटियां अपने कौशल से हर एक क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं।उन्होंने कहा कि हमे बेटों और बेटियों के प्रति भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता है और यह भेदभाव खत्म करने की नींव हमे अपने परिवार से डालनी होगी ताकि समाज मे बेटियों को भी वही सम्मान व हक मिले जिसकी यह हकदार हैं।समाज में मौजूद बालिकाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के भेदभावों को रोकने, बालिकाओं की देश में आवश्यकता के प्रति जागरुकता बढ़ाने और बालिकाओं के प्रति होने वाले शोषण को रोकने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लाभदायक सिद्ध होते हैं।

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

कहा कि आज बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कम नहीं हैं। उनके जीवन में कोई बाधाएं न आने दें। उन्हें खुले माहौल में हंसने, खिलखिलाने और कामयाबी की बुलंदी तक पहुंचने का मौका दें। यह मौका समाज के साथ परिवार को देना होगा, तभी बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। कहा कि बालिका एक तिनका होती है, जो समुद्र में तैरता रहता है। तिनका समुद्र पर बोझ नहीं होता है, जैसे बेटियां परिवार पर नहीं होतीं। वह खुद को हर परिस्थितियों में ढाल लेती है। बेटियां संस्कृति की संवाहक, ईश्वर की अनुकंपा होती हैं।

Tags: cm dhaminational girls dayUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

Next Post

राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां पर कांग्रेस का सफाया होता है: शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
Shivraj Singh Chauhan

राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां पर कांग्रेस का सफाया होता है: शिवराज

यह भी पढ़ें

Pigmentation

पिंग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट से हैं परेशान, तो फौरन ट्राई करें ये फेस पैक

21/12/2025
Supreme Court

लोन मोरेटोरियम की नहीं बढ़ेगी अवधि, पूरा ब्याज नहीं होगा माफ : सुप्रीम कोर्ट

23/03/2021
Azam Khan

आजम खान के ठिकानों पर आईटी का छापा, यूपी के कई शहरों और एमपी में चल रही कार्रवाई

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version