• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D by Writer D
18/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल भारत का केवल पड़ोसी देश ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध भी बेहद गहरे हैं। प्राकृतिक आपदा की कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रभावित गांव को गोद लेकर करेगा सहयोग

गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि सभा का आपदा राहत सहायता दल नेपाल में प्रभावित लोगों की मदद के साथ एक गांव को गोद लेकर वहां के प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल भवन के निर्माण में सहयोग किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें और अन्य पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नेपाल सरकार और वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने दिया सहयोग

गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि नेपाल में आपदा के बाद सभा की ओर से राहत सहायता के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। इसके माध्यम से लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। सभा की विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने भी राहत कार्यों के लिए सहयोग प्रदान किया है।

राहत दल के रवाना होने के अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा और लव तमांग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

Next Post

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Next Post

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

यह भी पढ़ें

UCC

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर बदल जाएंगे नियम

06/02/2024
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

राशन वितरण में हो रही धांधली की जांच हो : माकपा

06/09/2020
winter care

सर्दियों में इन उपायों से निखारे अपनी रंगत

01/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version