• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने रामनगर वासियों को दी करोड़ों की सौगात

Writer D by Writer D
29/03/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगर। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बुधवार को रामनगर में लगभग 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रामनगर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 14 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 02 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में आठ वर्षों में एक लाख करोड़ की योजनाओं का कार्य धरातल पर अवतरित किया गया जो दशकों से रुकी हुई थीं। उन योजनाओं पर स्वीकृति प्रदान की गई है। हल्द्वानी में जमरानी बांध की परियोजना पर अन्तिम स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी है, जल्द ही इस योजना पर कार्य प्रारम्भ होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड का युवा एवं किसान विकास की मुख्यधारा की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गतिमान में यह विकास कार्य रामनगर शहर के साथ ही उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों लिए कारगर सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा हम नकल अधिनियम का कानून लेकर आये। इस कानून के लागू होने से नकल करने और कराने वालों पर कठोर सजा दी जायेगी। नकल करने और कराने वाले अब इस सम्बन्ध में सोच भी नही सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को समयबद्व तरीके से करायेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार अप्रैल माह में चार बड़ी परीक्षाएं करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं कलेन्डर वर्ष के अनुसार होगी। उन्हाेंने कहा कि हमारा लक्ष्य अन्त्योदय के सिद्धान्त पर कार्य करना है यानि कि समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। राज्य में पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। हमारा बजट रोजगार परक है। हम सरलीकरण, समाधान एवं विस्तारण मंत्र पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बन सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण-

रामनगर और बैलपड़ाव में वाल पेंटिग, कल्चर पेंटिंग योजना के लिए कुल लागत 20.00 लाख की योजनाओं का लोकार्पण, मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 140 रामनगर के गांधीनगर मार्ग से ढैला बैराज, श्मशानघाट तक मार्ग निर्माण लागत 94.23 लाख, मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 139 रामनगर के आनन्द नगर पीपलपड़ाव में जितेन्द्र के घर से चन्दन के घर तक निर्माण लागत 100.00 लाख, घोषणा संख्या 141 गांधीनगर शिवपुरी पुरानी बस्ती में जूनियर हाईस्कूल से मोहन प्रसाद के घर तक मार्ग निर्माण लागत 109.34 लाख, घोषणा संख्या 144 चन्द्रनगर मालधन चौड़ से श्मशानघाट तक मार्ग निर्माण कार्य लागत 220.03 लाख, घोषणा संख्या 143 मालधन चौड़ में ओमपाल चौधरी के घर से मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य लागत 80.15 लाख, घोषणा संख्या 142 ग्राम पंचायत गौतम नगर में भूपालराम के घर से चन्द्रनगर मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य लागत 48.29 लाख, रामनगर-हल्द्वानी -काठगोदाम -सितारगंज बिजटी मोटर मार्ग सतह निर्माण लागत 643.75 लाख, कालाढूगी के सरदार नगर-बाजपुर केशोवाला-बैलपडाव-कोटाबाग पुनः निर्माण कार्य लागत 2063.03 लाख, तुमडियाडाम में द्वितीय 60 मीटर स्पान निर्माण हेतु कार्य लागत 653.72, घोषणा संख्या 639 रामनगर में रिंग रोड का पुनः निर्माण कार्य लागत 751.14 लाख, नैनीताल-कालाढूगी-बाजपुर मोटर मार्ग सतह निर्माण कार्य लागत 378.81 लाख, रामनगर-कालाढूगी के नयांगाव से ढिकुली तक विद्युत लाइनों का सुदृढ़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य लागत 459.33 लाख तथा मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 642 रामनगर मे रिंगरोड हाथीडंगर से मालधन ढेला तक पुनः निर्माण कार्य लागत 282.86 लाख, कुल 5904.68 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

योगी शासन में ATS की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने तोड़ी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की कमर

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुरानी तहसील में खाली पडी भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण लागत 1300.00 लाख एवं रामनगर में अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण कार्य लागत 2857.34 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने रामनगर में कार्बेट पार्क स्वागत कक्ष को आमडंडा में शिफ्ट करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने रामनगर में एनएच मार्ग के दोनो ओर विद्युत लाइन को भूमिगत करने तथा रामनगर में प्राइवेट बसों हेतु सिंचाई विभाग की भूमि पर बस स्टेट बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया , जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रमुख रेखा रावत, महेश जीना, प्रमोद नैनवाल, डा. अनिल कपूर डब्बू, के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे आदि मौजूद थे।

Tags: cm dhamiramnagar newsUttarakhand News
Previous Post

योगी शासन में ATS की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने तोड़ी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की कमर

Next Post

सीएम धामी ने नैब स्कूल में किया कन्या पूजन, बच्चों को दिए उपहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
CM Dhami did kanya pujan in NAB school

सीएम धामी ने नैब स्कूल में किया कन्या पूजन, बच्चों को दिए उपहार

यह भी पढ़ें

Video of lead artist Sudhanshu Pandey of 'Anupama' went viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘अनुपमा’ के लीड कलाकार सुधांशु पांडे का वीडियो

11/06/2021
Rock Salt

बीमार व्यक्ति के सिरहाने पर रखें एक कटोरी सेंधा नमक

19/11/2021
whatsapp

WhatsApp का सर्वर हुआ डाउन, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

25/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version