• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं को दी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति

Writer D by Writer D
01/09/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने घोषणा के अंतर्गत राज्य भर की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। विकासखण्ड देवाल के अंतर्गत नन्दादेवी राजजात स्थल पंचायती चौक वाण के सौन्दर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए एक करोड़ और विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम बारमौ में खण्डेनाथ स्वामी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग की स्थापना के लिए 56.80 लाख की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री धामी धामी (CM Dhami)  ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद अल्मोड़ा के देवी मंदिर और जौरासी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए एक करोड़, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत ग्राम देवरी बाबा दरिया नाथ प्रांगण में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए 84.43 लाख, विधानसभा क्षेत्र चंपावत के सप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थल के सौन्दर्यीकरण और स्नान घाट के निर्माण के लिए 93.38 लाख स्वीकृति दी है।

उत्तरकाशी के पुरोला के अंतर्गत विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत सरास में जागा माता मंदिर के पास सौन्दर्यीकरण और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण के लिए 91.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

कौशल किशोर के घर पर हुई युवक की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में एक-एक नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना के लिए भी के लिए 57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री  ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में पतों से नगनीधुरा और मिलम से मिलम ग्लेशियर तक ट्रैकिंग रूट के लिए 80.46 लाख की स्वीकृत दी है। मुख्यमंत्री  ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत में ‘‘बनबसा-टनकपुर-चंपावत-घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में 07 स्थानों में हिलांस आउटलेट के निर्माण के लिए 8.66 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के लिए मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला और क्राफ्ट म्यूजियम के निर्माण के लिए 69.82 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री  ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पैरावेट कर्मियों की ओर से संचालित जनहित योजनाओं पशुगणना, टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान आदि कार्यों में सहयोग करने वाले कार्मिकों को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए निर्धारित मानक को दोगुना (पर्वतीय क्षेत्र के लिए 100 और मैदानी क्षेत्र 80 रुपये) करने की स्वीकृति प्रदान की है।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

कौशल किशोर के घर पर हुई युवक की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Next Post

‘एक देश-एक चुनाव’ राष्ट्रहित में लागू होना चाहिए: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Next Post
CM Dhami

‘एक देश-एक चुनाव’ राष्ट्रहित में लागू होना चाहिए: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

pakistani pilots

ब्रिटेन में कोरोना की नई स्‍ट्रेन से दहशत, नीदरलैंड ने आने वाली फ्लाइटें रोकीं

20/12/2020
Sakat Chauth

विनायक चतुर्थी कब है? जानें सही डेट व पूजा-विधि

02/12/2024
स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

उत्तराखंड के इन स्थानों में होता है स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version