• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

Writer D by Writer D
17/06/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना विकास, सड़क निर्माण, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, शहरी सुविधाओं के विस्तार तथा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के लिए कुल ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अल्मोड़ा जनपद की नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित हरूहीत मंदिर कढ़ोली के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए ₹93.36 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹56 लाख जारी करने का अनुमोदन किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल स्थित मां बाल कुँवारी माता मंदिर, देवीखाल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹72.67 लाख की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹43.60 लाख जारी करने को मंजूरी दी गई।

श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन एवं महिलाओं के लिए पृथक शौचालय और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए देहरादून, काशीपुर और हरिद्वार में कुल ₹1.41 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पर्यटन विभाग के माध्यम से अल्मोड़ा जनपद की रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में ₹1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए ₹4.96 करोड़ तथा रामनगर स्थित दीवानी न्यायालय में न्यायिक कर्मचारियों के लिए टाइप-3 आवासीय भवन निर्माण हेतु ₹18.59 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को मिली मजबूती

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मायापुर में फायर स्टेशन के लिए 50 बिस्तरों वाले बैरक निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत ₹4.17 करोड़ के उपयोग को भी मुख्यमंत्री ने अनुमोदित किया है। इससे आगामी कुम्भ मेले के दौरान आपदा एवं अग्निशमन प्रबंधन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

शहरी विकास और स्वच्छता परियोजनाओं के लिए ₹48.58 करोड़

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शहरी विकास विभाग के तहत विभिन्न नगर निकायों में पशु शवदाह गृह निर्माण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण, कूड़ा वाहन एवं उपकरण खरीद जैसी परियोजनाओं के लिए कुल ₹48.58 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

इस राशि से हल्द्वानी-काठगोदाम, रुद्रपुर, हरिद्वार और रुड़की में पशु शवदाह गृह विकसित किए जाएंगे। वहीं शिवालिक नगर, चम्बा, कर्णप्रयाग, बागेश्वर, सुल्तानपुर-आदमपुर और द्वाराहाट सहित कई नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

सड़क और संपर्क मार्गों के विकास को भी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लिए भी बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

  • रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों एवं नालियों के पुनर्निर्माण हेतु ₹7.76 करोड़।
  • रुद्रपुर शहर में गाबा चौक से डीडी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए ₹13.73 करोड़।
  • रुद्रप्रयाग जनपद के छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹4.02 करोड़।

इसके अलावा राज्य योजना के अंतर्गत—

  • लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के सुधार के लिए ₹3.87 करोड़।
  • चम्पावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक सड़क सुधार एवं डामरीकरण हेतु ₹9.87 करोड़।
  • रामनगर विधानसभा क्षेत्र में हनुमानधाम मंदिर मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹4.06 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से धार्मिक पर्यटन, शहरी सुविधाओं, न्यायिक आधारभूत संरचना और सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ होगा।

Tags: cm dhami
Previous Post

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के आरोपों में दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

Next Post

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Next Post
Arun Sarva met CM Vishnudev Sai

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

यह भी पढ़ें

Kareena Kapoor shared a special post on completing 21 years in industry

इंडस्ट्री में 21 साल पूरे होने पर करीना कपूर ने साझा की स्पेशल पोस्ट

01/07/2021
विमान हादसा

केरल हादसा : विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, उठेगा हादसे के वास्तविक कारण से पर्दा

08/08/2020
CM Bhajan Lal

डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र दोगुनी गति से करेगा विकास : मुख्यमंत्री

07/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version